बकरीद के दिन इन 3 घंटों के दौरान फ्री में ताजमहल घूम सकते हैं पर्यटक

By उस्मान | Published: August 10, 2019 03:59 PM2019-08-10T15:59:17+5:302019-08-10T15:59:17+5:30

अगर आप 12 अगस्त को आगरा की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको ताजमहल में एंट्री करने के लिए टिकट नहीं लेना पड़ेगा। यह घोषणा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने की है। 

Happy Bakrid, Bakra Eid, Eid ul-Adha 2019: Taj Mahal to Allow Free Entry for 3 Hours on Bakrid | बकरीद के दिन इन 3 घंटों के दौरान फ्री में ताजमहल घूम सकते हैं पर्यटक

बकरीद के दिन इन 3 घंटों के दौरान फ्री में ताजमहल घूम सकते हैं पर्यटक

भारत में बकरीद का पर्व 12 अगस्त, 2019 को मनाया जाएगा। इसे ईद उल-अधा या बकरा ईद के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व चांद्र वर्ष के आखिरी महीने धु-अल-हिज्जा के 10 वें दिन मनाया जाता है। बकरीद इस्लाम धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है।  इस पर्व के मद्देनजर पर्यटकों के लिए एक बड़ी खबर यह है कि इस दिन आप दुनिया के साथ अजूबों में शामिल ताजमहल के मुफ्त में दर्शन कर सकते हैं।

जी हां, 12 अगस्त को अगर आप आगरा की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको ताजमहल में एंट्री करने के लिए टिकट नहीं लेना पड़ेगा। यह घोषणा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने की है। 

हालांकि यह सुविधा पूरे दिन के लिए नहीं है। पर्यटकों को इस दिन सिर्फ तीन घंटे यह सुविधा मिल रही है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि ताजमहल में बकरीद के मौके पर एक विशेष नमाज अदा की जाती है, जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, ताजमहल में सुबह 7 से 10 बजे के बीच पर्यटकों को मुफ्त प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान सभी टिकट काउंटर बंद रहेंगे। हालांकि, जिन वस्तुओं को ले जाया जा सकता है, उनके बारे में सख्त निर्देश दिए गए हैं। सभी पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, ताजमहल परिसर के अंदर किसी भी निषिद्ध वस्तु की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

सुबह 10 बजे के बाद, पर्यटकों को नियमित प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा। भारतीय पर्यटक के लिए प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति 50 रुपये निर्धारित है, जबकि विदेशी नागरिकों के लिए यह 1,100 रुपये है। सार्क और बिम्सटेक देशों के विदेशी नागरिकों को प्रवेश शुल्क 540 रुपये देना होगा।

Web Title: Happy Bakrid, Bakra Eid, Eid ul-Adha 2019: Taj Mahal to Allow Free Entry for 3 Hours on Bakrid

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे