मानसून का लेना है असली मजा तो दिल्ली के पास की इन 5 जगहों की करें सैर

By मेघना वर्मा | Published: July 26, 2018 01:46 PM2018-07-26T13:46:16+5:302018-07-26T13:46:16+5:30

बारिश में घूमने का मजा लेना हो तो आप राजस्थान के बूंदी शहर का रुख भी कर सकते हैं।

5 Places to Visit near Delhi in Monsoon | मानसून का लेना है असली मजा तो दिल्ली के पास की इन 5 जगहों की करें सैर

मानसून का लेना है असली मजा तो दिल्ली के पास की इन 5 जगहों की करें सैर

घूमने के शौकीनों के लिए मानसून की बारिश का समय भी सबसे अच्छा होता है। ऑफिस के दो दिन के ऑफ में भी वो शहर के आस-पास कहीं घूमने निकल जाते हैं। आज हम आपको दिल्ली के पास की ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप मानसून के समय घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। यह सफर ना सिर्फ रोमांटिक होगा बल्कि आपकी ट्रैवेल डायरी के लिए भी सबसे यादगार बन जाएगा। 

1. मतियाना, हिमाचल प्रदेश

दिल्ली से 390 और शिमला से 45 किलोमीटर की दूरी पर बसा मतियाना गांव आपकी मासून ट्रिप के लिए बेस्ट है। अगर आपको ऑफिस से बस दो दिन की भी छुट्टी मिली हो तब भी आप अपने पार्टनर के साथ यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। बादलों के बीच पहाड़ों पर बसे इस गांव में सेब के बगीचे देखने को मिल जाएगें। बारिश की वजह से यहां हरियाली भी खूब देखने को मिलती है। यहां के फेमस शिव मंदिर के भी आप यहां दर्शन कर सकते हैं। यहां आप नरकंदा भी जा सकते हैं। जहां का प्राकृतिक नजारा आपके दिमाग को सुकून पहुंचाएंगे।

2. बूंदी, राजस्थान

जी हां बारिश में घूमने का मजा लेना हो तो आप राजस्थान के बूंदी शहर का रुख भी कर सकते हैं। दिल्ली से 485 किलोमीटर की दूरी तय करके आप यहां पहुंच सकते हैं। मासून के दौरान राजस्थान के बूंदी इलाके की रंगत देखते ही बनती है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ भीमताल झरने के पास बैठकर रोमांटिक पल बिता सकते हैं। इस झरने को देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। इसके अलावा आप यहां ईश्वर निवास, बूंदी पैलेस, फूल सागर, तारागढ़ किला और बावड़ियां भी देख सकते हैं। 

3. मांडवा, राजस्थान

राजस्थान का एक और इलाका बारिश के समय घूमने के लिए परफेक्ट हो जाता है। शेखावटी इलाके के मांडवा को ऐतिहासिक स्थानों में भी गिना जाता है। इतिहास और कला पसंद करने वाले लोग यहां आना काफी पसंद करते हैं। दिल्ली से 255 किलोमीटर होने की वजह से आप यहां जल्दी पहुंच भी सकते हैं और यहां आराम से समय लेकर घूम भी सकते हैं। यहां बहुत सी पुरानी हवेलियों के साथ कई आर्ट गैलेरीज भी हैं। 

4. बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश

मानसून के समय हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की छटा ही अलग हो जाती है। बारिश में एडवेंचर का मजा लेना हो तो आप दिल्ली से 380 किलोमीटर की दूरी पर बिलासपुर में आ सकते हैं। यहां स्थित गोविंद सागर झील मानसून सीजन के दौरान जीवंत हो उठता है। इसके चारों ओर फैली हरियाली आपको और भी रोमांटिक फील कराती है। 

5. रूपनगर, पंजाब

पंजाब में बहुत सी ऐसी जगहें हैं जहां बारिश के समय जाना आपके प्यार को और भी परवान पर चढ़ जाता है। सतलुज नदी के किनारे बसे इस नगर को पहले रोपड़ कहा जाता था। बताया यह भी जाता है कि इस नगर को 11वीं सदी में बसाया गया था। इसे सिंधु घाटी सभ्यता का प्रमुख स्थान भी बताया जाता है। आप यहां तख्त श्री केशगढ़ साहिब, जटेश्वर महादेव मंदिर और विरासत ए खालसा घूम सकते हैं।   

Web Title: 5 Places to Visit near Delhi in Monsoon

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे