भारत के इन 5 हनीमून डेस्टिनेशन पर कपल्स कर सकते हैं फुल इंज्वॉय, बजट में हो सकता है ट्रिप प्लान

By धीरज पाल | Published: January 15, 2018 03:50 PM2018-01-15T15:50:18+5:302018-01-15T16:42:46+5:30

लक्षद्वीप, जैसलमेर, हम्पी, लद्दाख, कश्मीर ये जगहें लीक से हटकर हैं जहां आप हनीमून मना सकते हैं।

5 best budget and romantic honeymoon destinations in india where couples can spend good time | भारत के इन 5 हनीमून डेस्टिनेशन पर कपल्स कर सकते हैं फुल इंज्वॉय, बजट में हो सकता है ट्रिप प्लान

भारत के इन 5 हनीमून डेस्टिनेशन पर कपल्स कर सकते हैं फुल इंज्वॉय, बजट में हो सकता है ट्रिप प्लान

एक बार फिर शादियों का सीजन शुरु हो चुका है। शादी की तैयारियां कर रहे कपल्स के लिए हम भारत की 5 बेस्ट और रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन लेकर आए हैं। यूं तो भारत में हनीमून मनाने के लिए जगहों की कोई कमी नहीं है, लेकिन ज्यादातर कपल्स गोवा, ऊटी और मुन्नार जैसी जगहों तक ही सीमित रह गए हैं। पर आज हम आपको भारत में इन जगहों के अलावा भी कुछ अन्य ऐसे हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर कपल्स हनीमून का पूरा मजा ले सकते हैं। इसके अलावा ये जगह अन्य जगहों से काफी सस्ते में भी हैं। महज 30 हजार के अंदर ही इन जगहों पर एंजॉय किया जा सकता है। 

लक्षद्वीप में कपल्स हाथों में हाथ डालकर घूमें

लक्षद्वीप, आइसलैंड से भरी ये जगह रोमांस के लिए एकदम सही है। कपल्स को यहां जरूर जाना चाहिए। यहां आप सूरज की हल्की धूप में 'बीच' पर बैठ सकते हैं, बोटिंग कर सकते हैं, समुद्र में गोते लगा सकते हैं, पानी के बीच कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं। लक्षद्वीप में आप सात द्वीपों में से 6 द्वीपों पर जा सकते हैं। कठमठ, मिनीकॉय, कवरत्ती, बंगाराम, कल्पेनी और अगाती द्वीपों पर कपल्स जाकर इत्मिनान से वक्त बीता सकते हैं। शाम में आप समुद्र के किनारे अपने पार्टनर के साथ हाथों में हाथ डालकर घूम सकते हैं। यहां का कठमठ द्वीप की मरीन लाइफ बहुत पॉपुलर है, जहां आप जा सकते हैं।  यहां आपको समुद्र में अलग-अलग रंगों के समुद्री जीव दिखेंगे। हालांकि यहां पर्यटकों की संख्या काफी देखी जा सकती है। 

जैसलमेर में शाही हनीमून

जैसलमेर में सिर्फ प्राचीन महल ही नहीं बल्कि यह जगह हनीमून मनाने के लिए भी धीरे-धीरे फेमस हो रही है। अगर आप हनीमून के लिए लीक से हटकर जगहों की तलाश कर रहे हैं तो जैसलमेर आपके लिए बहुत सही जगह है।  यहां के किले, पुरानी हवेलियां, रेगिस्तान और थार रेगिस्तान की सफारी हनीमून को एंजॉय करने के लिए बेस्ट हैं। यहां के कल्चर को एक्सप्लोर करने के लिए आपको 5 दिन का ट्रिप करना ही होगा। 

विरासत नगर हम्पी में लें हनीमून का मजा

हम्पी, भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है। यह नगर यूनेस्को द्वारा विश्व के विरासत स्थलों में शामिल है। हर साल यहां हजारों टूरिस्ट्स और तीर्थ यात्री आते हैं। यहां घाटियों और टीलों के बीच लगभग पांच सौ से भी अधिक स्मारक चिह्न हैं। इनमें मंदिर, महल, पुराने बाजार, गढ़, तबूतरे, तहखाने, जल-खंडहर, शाही मंडप और राजकोष जैसी असंख्य इमारतें हैं। हम्पी में विठाला मंदिर परिसर सबसे शानदार स्मारकों में से एक है। आप 4 दिन में यहां सब कुछ देख सकते हैं। 

लद्दाख में लें हनीमून का मजा 

अगर आपको बहुत ठंडी जगह पसंद हो तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन हो सकती है। यहां की खाली सड़कें, सड़कों के पास मौजूद नदी का नीला साफ पानी और सामने बर्फ से ढके हल्की धूप की चादर ओढ़े पहाड़ रोमांच से भर देते हैं। यहां आप ग्रैंड ड्रैगन लद्दाख, द जेन लद्दाख और गोमैंग बूटीक होटल में ठहर सकते हैं। यहां जाएं तो जांस्कार घाटी की सैर करना न कतई न भूलें।  

वादियों के शहर कश्मीर में हनीमून का लें मजा

स्वर्ग का शहर कश्मीर हनीमून के लिए सबसे सही जगह है। यह शहर किसी सपने से कम नहीं है। हरी-भरी घाटियां, प्राकृतिक सौंदर्य, मंत्रमुग्ध कर देने वाली वादियां, बर्फीले पहाड़ और शिकारा बोटिंग के अलावा कई ऐसे एक्टिविटी है जहां आप अपने पार्टनर के साथ एक अच्छा वक्त बिता सकते हैं। यहां हर मौसम में आना सही है। गर्मियों में यहां आपको हरियाली, सेबों के बगान दिखेंगे। वहीं, सर्दियों में यहां सब कुछ बर्फ की वादियों से ढका होगा। इन दोनों मौसम की अलग-अलग खूबियों की वजह से यहां देश-विदेश के पर्यटक खिंचे चले आते हैं।  

नोट: इन जगहों की खूबसूरती और एक-एक मूवमेंट को कैप्टर करने के लिए अपना कैमरा लाना कतई न भूलें। 

Web Title: 5 best budget and romantic honeymoon destinations in india where couples can spend good time

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे