सौरव गांगुली को दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों और बाएं हाथ के सबसे लाजवाब बल्लेबाजों में से एक के रूप गिना जाता है। गांगुली ने टीम इंडिया के लिए 1996 से 2008 तक क्रिकेट खेली। 08 जुलाई 1972 को कोलकाता में जन्मे गांगुली ने अपने करियर में 311 वनडे में 7212 रन और 113 टेस्ट में 11363 रन बनाए, इसके अलावा उन्होंने 254 प्रथम श्रेणी मैचों में 15687 रन बनाए। गांगुली ने 49 टेस्ट और 147 वनडे मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की। गांगुली ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था और उन्होंने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट को अलविदा कह दिया। Read More
Coronavirus: सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें पिछले कुछ दिनों से बुखार था। इसके बाद अब सौरव गांगुली ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। ...
Sourav Ganguly, MS Dhoni captaincy: पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ ने भारत के दो महान कप्तानों सौरव गांगुली और एमएस धोनी की कप्तानी में सबसे बड़ा अंतर बताया है, जानिए क्या ...
Sourav Ganguly: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उम्मीद जताई है कि टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कम अवधि के लिए क्वारंटाइन होना पड़ेगा, उन्होंने कहा कि टीम इंडिया इस दौरे के लिए तैयार है ...
India Tour of Australia: भारतीय टीम के दिसंबर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे की पुष्टि करते हुए सौरव गांगुली ने कहा है कि टीम इंडिया इस मुश्किल सीरीज में जीत हासिल करेगी ...
Sourav Ganguly: पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने खुद को कप्तानी से हटाए जाने और टीम से बाहर किए जाने पर कहा है कि इसमें पूरा सिस्टम शामिल था ...