रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
Jasprit Bumrah’s injury timeline: जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेली गई इस श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 विकेट लिए थे लेकिन इसके बाद वह कोई मैच नहीं खेल पाए। ...
ICC ODI Ranking: रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 83 गेंदों पर 76 रन की पारी खेल टीम को चार विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। ...
Rohit Sharma: भारतीय टीम 2023 में घरेलू धरती पर खेले गए वनडे विश्व कप को जीतने के करीब पहुंची थी लेकिन फाइनल में उसे आस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। ...
Champions Trophy win 2025: बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, "सभी खिलाड़ी अपने परिवार के साथ सोमवार को दुबई से रवाना हुए। कुछ खिलाड़ी कुछ दिनों के लिए यहीं रुके हैं।" ...
आईसीसी टूर्नामेंट की टीम के अनुसार, रवींद्र रचिंद्र और इब्राहिम जादरान पसंदीदा सलामी बल्लेबाज हैं। मध्यक्रम में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल हैं। इसके अलावा, ग्लेन फिलिप्स, अजमतुल्लाह उमरजई, मिशेल सेंटनर, मोहम्मद शमी, मैट हेनरी और वरुण चक् ...
रोहित शर्मा ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट रूप से कहा कि वह 50 ओवर के क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं और मीडिया से अफवाहों को फैलाने से रोकने का आग्रह किया। ...