रित्विक धनजानी एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता हैं। ऋत्विक एक अच्छे अभिनेता के साथ साथ एक बेहतरीन होस्ट भी हैं। उन्होंने सीरियल ‘पावित्र रिश्ता’ में ‘अर्जुन दिग्विजय किर्लोस्कर’ की भूमिका निभाई थी। इसे ऋत्विक का सबसे लोकप्रिय किरदार भी माना जाता है। रित्विक धनजानी ने कई रियलिटी शोज जैसे नच बलिए, डेयर 2 डांस और वी डिस्ट्रेक्शन में कंटेस्टेंट के रूप में भाग भी लिया है। उन्होंने अपने साथी ‘आशा नेगी’ के साथ डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 6’ को जीता था।2012 में रित्विक धनजानी ने ‘झलक दिखला जा 5’ में भी भाग लिया था। उन्होंने स्टंट रियलिटी शो ‘आई कैन डू दैट’ में भाग लिया था और शो के विजयता भी हुए थे। उन्होंने शो ‘ये है आशिकी’ में होस्ट का काम भी किया है। ऋत्विक ने एएलटी बालाजी के वेब सीरीज ‘एक्स एक्स एक्स’ में भी अभिनय किया था। Read More
रित्विक ने कहा कि हो सकता है कि वे कहानियाँ मेरे लिए न बनी हों। मैं वास्तव में उन शो को करना चाहता था और अपने स्तर पर पूरी कोशिश की लेकिन ऐसा किसी भी कारण से नहीं हो सका। ...