पद्म पुरस्कार भारतीय गणतंत्र में योगदान देने वाली शख्सियतों को दिया जाने वाला सम्मान है। इसकी शुरुआत 1954 से हुई थी। 1977, 1980, 1993 और 1997 के छोड़ दें तो प्रत्येक गणतंत्र दिवस को इसकी घोषणा की जाती है। पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री।पद्म विभूषण देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। ये देश की अभूतपूर्व सेवा के लिए भारतीय नागरिकों को दिया जाता है। पद्म भूषण तीसरा सर्वोच्च पुरस्कार है। पद्म श्री चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। Read More
उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे बुद्धदेव भट्टाचार्य ने इस बाबत बयान जारी कर कहा, पद्मभूषण पुरस्कार के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। मुझे किसी ने इस बारे में पहले नहीं बताया है। इसके साथ ही जानी-मानी पार्श्व गायिका संध्या मुखर्जी और तबला वादक अन ...
Padma Awards 2022: राष्ट्रपति ने इस वर्ष दो दोहरे मामलों सहित 128 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी। दोहरे मामले में, पुरस्कार की गणना एक के रूप में की जाती है। इस सूची में चार पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। ...
पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों में दिवंगत पूर्व CDS जनरल बिपिन रावत, (मरणोपरांत), उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत), राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) और प्रभा अत्रे का नाम शामिल हैं ...
इस बार कई ऐसे लोगों को यह सम्मान मिला है, जो न तो अपनी सिफारिश खुद कर सकते हैं और न ही किसी से करवा सकते हैं। उन्हें तो अपने काम से काम होता है। उन्हें किसी पुरस्कार या तिरस्कार की परवाह नहीं होती। ऐसे ही लोग प्रेरणा-पुरुष होते हैं। ...
कर्नाटक की ट्रांसजेंडर लोक कलाकार मंजम्मा जोगती को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मामित किया गया है। उन्होंने जिस अंदाज में पुरस्कार ग्रहण किया, उसका वीडियो वायरल हो रहा है। ...