Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
देशभर में 1 जुलाई से अनलॉक-2 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 31 जुलाई तक लागू रहने वाले 'अनलॉक-2' के लिए गाइडलांइस जारी कर दी है। इसी के साथ रेलवे और बैंकिंग से जुड़े कई नियमों में बदलाव हो रहे हैं जिसका आम आदमी की जेब पर सी ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया । उनका यह संबोधन ऐसे समय हुआ है जब पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को 20 भारतीय सैन्यकर्मियों के वीरगति को प्राप्त होने के बाद भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर है। यह संबोधन ऐसे समय भी हुआ ...
मोदी सरकार ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए चीन के 59 ऐप पर बैन लगा दिया है। इस लिस्ट में टिक टॉक, यूसी ब्राउजर, हैलो और शेयर इट जैसे ऐप्स शामिल हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने ये फैसला तब लिया जब भारत और चीन के बीच तनाव बिल्कुल चरम पर है। ऐसे में सर ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। सरकार ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को मंजूरी दे दी है। इस एयरपोर्ट की वजह से बौद्ध धर्म के अनुयायियों क ...
पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी और भारतीय सेना में हिंसक झड़प और सीमा पर तनाव के बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का ...
गलवान घाटी में भारतीय व चीनी सैनिकों के बीच झड़प पर पीएम मोदी ने 19 जून को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। उस बैठक में दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान पर हंगामा मचा हुआ है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने के ...
कोरोना महामारी के साथ प्रवासी मजदूर दोहरी संकट से गुजर रहे है। मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि उनके गांव में कोई रोजगार का साधन उपलब्ध नहीं है। जिससे घर की आजीविका चलना मुश्किल हो रहा है। वहीं, इस संकट से निपटने के लिए केंद्र ...
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और विशेषज्ञों की सलाह को अनसुना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 दिनों के सख्त लॉकडाउन को अन्लॉक का निर्णय लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय और विशेषज्ञों ने उन्हें लॉकडाउन में ढील के दुष्परिणाम ...