Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया. उन पर शुक्रवार सुबह एक हमलावर ने उस समय गोली चलाई थी जब वे एक चुनावी कार्यक्रम में अपना भाषण दे रहे हैं. शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने क्या कहा, देखें इस वीडियो में. ...
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारे जाने की खबर है. शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह जापान के नारा शहर में यह हमला हुआ. एक चुनावी सभा के दौरान एक शख्स ने शिंजो आबे पर यह जानलेवा हमला किया. देखें ये वीडियो. ...
Congress vs BJP on Farm Issue। कांग्रेस ने MSP के बारे में नीति आयोग पर आरोप लगाया कि वह किसानों को सरकार द्वारा दिए गए ‘विश्वासघात के घाव’ पर नमक रगड़ रहा है. देखें ये वीडियो. ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर है. इस दौरान वह 1800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं. देखें ये वीडियो. ...
PM Modi to Maharashtra CM Eknath Shinde । बुधवार को एक साक्षात्कार में, एकनाथ शिंदे ने उन परिस्थितियों पर प्रकाश डाला, जिनके कारण उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करना पड़ा. उन्होंने यह भी बताया कि पीएम मोदी से उनकी क्या बातचीत ...
महंगाई से हैरान-परेशान जनता को फिलाहाल राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है. पिछले दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम घटे जरूर थे लेकिन अब घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम सीधे 50 रुपये बढ़ गए है. गैस वितरण कंपनियों ने बुधवार को घरों में उपयोग होने वाले गैस सि ...
बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने पैगंबर पर टिप्पणी करने के मामले में कड़ी फटकार लगाने के बाद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की है.टीवी पर पूरे देश से माफी मांगें नूपुर शर्मा: SCपै ...
जम्मू कश्मीर में हिमालय प्राकृतिक रूप से बनने वाले शिवलिंग ‘बर्फानी बाबा’ के लिए विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा दो साल बाद 30 जून से फिर शुरू होगी. इस बार यह यात्रा दो रास्तों से की जा सकेगी. पहला 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक मार्ग जो कि दक्षिण कश् ...