लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

कारोबार : केंद्र सरकार ने आम लोगों को दी राहत, लघु बचत योजनाओं पर कैंची नहीं चलाई, PPF पर मिलेगा 7.1 प्रतिशत ब्याज

भारत : Padma awardees 2022: पद्म पुरस्कारों से सम्मानित हस्तियां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा किया, सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें

भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में भाजपा पार्टी मुख्यालय पहुंचे, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

भारत : Operation Ganga: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए प्रधानमंत्री ने वायुसेना को लगाया मोर्चे पर, देखें तस्वीरें

भारत : Statue of Equality: संत रामानुजाचार्य को बड़ा सम्मान, 216 फीट की ऊंचाई, 1000 करोड़ की लागत, देखें तस्वीरें

भारत : उत्तराखंड की टोपी और मणिपुरी गमछे के बाद, एनसीसी रैली में पंजाबी पगड़ी पहने नजर आए पीएम मोदी

भारत : Republic Day Parade 2022: पीएम मोदी ने नेशनल मेमोरियल वॉर पहुंचकर 26000 शहीद जवानों को किया नमन, देखें तस्वीरें

भारत : Train Accident: बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 5 लाख रुपये मुआवजा, मौके पर पहुंची NDRF, देखें तस्वीरें

भारत : Kashi Vishwanath Dham: पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में काम कर रहे लोगों को भेजी ये सौगात, देखें तस्वीरें

कारोबार : PM Jandhan: बैंक खातों में जमा 1.5 लाख करोड़ रुपये के पार, फ्री में मिलती है 2.30 लाख की सुविधा, जानें कैसे