Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
आनंदपुर धाम ईसागढ़ तहसील के आनंदपुर गांव में स्थित है, जो अशोकनगर जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर और भोपाल से 215 किलोमीटर दूर है। आनंदपुर धाम आध्यात्मिक और परोपकारी उद्देश्यों के लिए स्थापित किया गया है। ...
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नयनार नागेंद्रन ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। ...
Tahawwur Rana Extradition: आतंकी हमलों में अपने परिजन को खोने वाले मुंबई के निवासियों की ओर से राणा के प्रत्यर्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं। ...
PM Modi to visit Varanasi: वाराणसी में हवाई अड्डे पर विमान से उतरे प्रधानमंत्री को पुलिस आयुक्त, संभागीय आयुक्त और जिला मजिस्ट्रेट ने शहर में हाल ही में हुई बलात्कार की घटना के बारे में जानकारी दी। ...
PM Modi to visit Varanasi: प्रधानमंत्री ने पुलिस लाइन में एक ट्रांजिट छात्रावास और रामनगर में पुलिस बैरक और चार ग्रामीण सड़कों का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। ...
विदेश का सर्वाधिक दौरा करना, अपने वैश्विक समकक्ष को आमंत्रित करना तथा विदेशी निवेशकों, उद्यमियों व जनमत निर्माताओं को भारत और इसके प्रधानमंत्री के गुणों की प्रशंसा करने के लिए प्रोत्साहित करना. ...