नाओमी ओसाका एक महिला टेनिस प्लेयर हैं, जो जापान का प्रतिनिधित्व करती हैं। नाओमी ओसाका जन्म जापान के ओसाका शहर में 16 अक्टूबर 1997 को हुआ था। उन्होंने 8 सितंबर 2018 को सेरेना विलियम्स को हराते हुए यूएस ओपन का खिताब जीता और ये कारनामा करने वाली जापान की पहली खिलाड़ी बन गई थीं। नाओमी की मां जापानी थी, लेकिन उनके पिता कैरीबियाई देश से ताल्लुक रखते थे। करियर की शुरुआत में इसे लेकर नाओमी पर कई बार फब्तियां भी कसी जाती थीं, लेकिन उन्होंने इन सब की बजाए अपने खेल पर ध्यान देना सही समझा। नाओमी ओसाका की बड़ी बहन मारी ओसाका भी एक टेनिस खिलाड़ी है, जो जापान का ही प्रतिनिधित्व करती हैं। जापान में दोनों बहनों की तुलना अमेरिकी बहनें सेरेना-वीनस विलियम्स से की जाती है। Read More
US Open: Novak Djokovic, Naomi Osaka: सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच सीधे सेटों में जबकि जापान की नाओमी ओसाका संघर्षपूर्ण जीत के साथ यूएस ओपन के चौथे दौर में पहुंचीं ...
Naomi Osaka: जापान की स्टार टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने अमेरिका में पुलिस गोलीबारी में अश्वेत व्यक्ति जैकब ब्लेक की मौत के विरोध में वेस्टर्न ऐंड सदर्न ओपन सेमीफाइनल से हटीं ...
Forbes World's 100 Highest-paid Athletes 2020 list: पिछले साल की तरह ही इस साल भी फोर्ब्स की दुनिया के 100 सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल विराट कोहली एकमात्र क्रिकेटर हैं ...