पूर्व पत्रकार एमजे अकबर राज्य सभा सांसद और नरेंद्र मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री हैं। अकबर साल 2014 में बीजेपी में शामिल हुए थे। अकबर ने पहली बार 1989 के लोक सभा चुनाव में बिहार के किशनगंज से जीत हासिल कर संसद में कदम रखा था। अकबर को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का करीबी माना जाता था। वो पीवी नरसिम्हाराव सरकार में मानव संसाधन मंत्रालय के परामर्शदाता के रूप में जुड़े हुए थे। अकबर अपने दो दशक से लम्बे पत्रकारिता करिर में दी एशियन एज, डेक्कन क्रॉनिकल, इंडिया टुडे और द टेलीग्राफ जैसे अखबारों के संपादक के रूप में काम कर चुके हैं। Read More
एक कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को एक अखबार की पत्रकार स्मिता शर्मा ने सुषमा स्वराज से पूछा, उन पर गंभीर आरोप हैं। उनमें यौन उत्पीड़न के आरोप भी हैं। आप एक महिला हैं। साथ ही आप एक मंत्री भी हैं। क्या उन आरोपों में कोई परेशानी है।' ...
नरेंद्र मोदी कैबिनेट में मंत्री एमजे अकबर ने कहा हैरानी होती है कि लोग आतंकवाद के खतरे को कैसे भुला सकते हैं और खासकर वे लोग जो 9/11 के समय अमेरिका में रह रहे थे। ...