मिताली राज भारत की महिला क्रिकेटर हैं, जो भारतीय महिला टीम में बल्लेबाज के रूप में खेलती हैं। मिताली राज का जन्म 3 दिसंबर 1982 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत 26 जून 1999 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच से किया था। उन्होंने जनवरी 2002 में टेस्ट क्रिकेट और अगस्त 2006 में टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था। मिताली राज टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं। जून 2018 में मिताली ने टी20 क्रिकेट में दो हजार रनों का आंकड़ा पार किया था और ऐसा करने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बनी थीं। इसके अलावा मिताली राज वनडे क्रिकेट में 6 हजार रन बनाने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं। क्रिकेट उपलब्धियों के लिए मिताली राज को 21 सितम्बर, 2004 को 'अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। Read More
India Women vs New Zealand Women: न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज लिया ताहूहू ने चार ओवर में तीन विकेट लेकर भारतीय शीर्षक्रम की नींव हिला दी। भारतीय टीम जीत के लिये 160 रन के लक्ष्य के जवाब में 19.1 ओवर में 136 रन पर आउट हो गई। ...
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने वेलिगटन के वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के गंवाकर 159 का स्कोर खड़ा किया। ...
New Zealand Women vs India Women, T20I series: ‘वाइट फर्न्स’ के ट्विटर हैंडल के जरिए बेट्स ने कहा, ‘‘इस जीत से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया। पहले दो मैचों के बाद तीसरे मैच में भी अगर हमारा प्रदर्शन खराब रहता तो यह काफी निराशाजनक होता।’’ ...
New Zealand vs India: मिताली अपने 200वें मैच में 28 गेंदों में नौ रन ही बना सकीं। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में 149 रन पर आउट हो गईं। मिताली ने दूसरे वनडे में नाबाद 63 रन बनाए। मिताली 10 टेस्ट और 85 टी20 मैच भी खेल चुकी हैं। ...
Mithali Raj: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में खेले जा रहे तीसरे वनडे के दौरान नया इतिहास रच दिया है ...