लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

भीमा कोरेगांव

Koregaon-bhima, Latest Marathi News

Read more

एक जनवरी 1818 को ईस्ट इंडिया कंपनी और पेशवा बाजीराव द्वितीय की सेना के बीच पुणे के निकट भीमा नदी के किनारे कोरेगांव नामक गाँव में युद्ध हुआ था। एफएफ स्टॉन्टन के नेतृत्व में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना ने पेशवा की सेना को गंभीर नुकसान पहुँचाया। ब्रिटिश संसद में भी भीमा कोरेगांव युद्ध की प्रशंसा की गयी। ब्रिटिश मीडिया में भी इस युद्ध में अंग्रेज सेना की बहादुरी के कसीदे काढ़े गये। इस जीत की याद में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोरेगांव में 65 फीट ऊंचा एक युद्ध स्मारक बनवाया जो आज भी यथावत है। भीमा कोरेगांव के इतिहास में बड़ा मोड़ तब आया जब बाबासाहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने कोरेगांव युद्ध की 109वीं बरसी पर एक जनवरी 1927 को इस स्मारक का दौरा किया। शिवराम कांबले के बुलावे पर ही बाबासाहब कोरेगांव पहुंचे थे। बाबासाहब ने भीमा कोरेगांव स्मारक को ब्राह्मण पेशवा के जातिगत उत्पीड़न के खिलाफ महारों की जीत के प्रतीक के तौर पर इस युद्ध की बरसी मनाने की विधवित शुरुआत की। इस साल एक जनवरी को भीमा-कोरेगांव की 200वीं बरसी पर आयोजित आयोजन का कई दक्षिणपंथी संगठनों ने विरोध किया था। विरोध करने वालों में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, हिन्दू अगाड़ी और राष्ट्रीय एकतमाता राष्ट्र अभियान ने शामिल थे। ये संगठन इस आयोजन को राष्ट्रविरोधी और जातिवादी बताते हैं।

भारत : महाराष्ट्र पुलिस का दावा, म्यांमार में बैठक कर रची गई थी 'भीमा-कोरेगांव हिंसा' की साजिश

भारत : आज की 5 बड़ी खबरें, पहली तिमाही में शानदार GDP  ग्रोथ रेट, 2021 की जनगणना में जुटाया जाएगा OBC डेटा

भारत : महाराष्ट्र पुलिस के एडीजी ने एक्टिविस्टों की गिरफ्तारी का किया बचाव, कहा- नक्सलियों से लिंक के पर्याप्‍त सबूत

भारत : माल्या, मोदी, चौकसी को देश से भाग जाने दिया, सरकार ने काटी है जनता की जेब: अरुंधति रॉय

भारत : भीमा कोरेगांव में क्यों है एक जनवरी का महत्व, 10 बिंदुओं में समझें अबतक का पूरा मामला

भारत : भीमा-कोरेगांव कनेक्‍शन वाले 5 एक्टिविस्टः कोई अमेरिका में जन्मा, तो कोई यूनिवर्सिटी में रहा गोल्ड मैडलिस्ट

भारत : SC ने गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को दी राहत, कहा-असहमति है लोकतंत्र का 'सेफ्टी वाल्व'

भारत : गिरफ्तारी के बाद गौतम नवलखा ने जारी किया बयान, लिखा- 40 बरस में कई मुकदमे रिपोर्ट किए, अब खुद राजनीतिक मुकदमे का तमाशबीन बनूँगा

भारत : हाई कोर्ट जाँचेगा गौतम नवलखा के ट्रांजिट रिमाण्ड की वैधता, पुलिस से कहा उपलब्ध कराए अनुदित दस्तावेज

भारत : आज की पांच बड़ी खबरेंः एक्टिविस्टों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शोपियां में चार जवान शहीद