केएल राहुल भारत के इंटरनेशनल क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हैं। केएल राहुल का पूरा नाम कन्नौर लोकेश राहुल है, जो मुख्य रूप से केएल राहुल या लोकेश राहुल के रूप में जाने जाते है। उनका जन्म 18 अप्रैल 1992 को कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में हुआ। उनके पिता डॉ. केएल लोकेश सुराथकल स्थित एनआईटीके में डिपार्टमेंट ऑफ सिविल इंजीनियरिंग के हेड व प्रोफेसर हैं जबकि मां राजेश्वरी बेंगलुरु यूनिवर्सिटी में इतिहास पढ़ाती हैं। संगीत सुनना, हॉकी और टेनिस खेलना राहुल के शौक हैं। उन्हें भोजन में जापानी फूड और सी फूड डोसा बेहद पसंद है। केएल राहुल ने इंटरनेशनर क्रिकेट करियर की शुरुआत दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच से की थी। राहुल ने 11 जून 2016 को वनडे और 18 जून 2016 को टी20 क्रिकेट में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया था। केएल राहुल 2010 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। Read More
IPL 2022: मोहम्मद शमी ने पारी की पहली गेंद पर लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल को खाता खोले बगैर पवेलियन भेजने के बाद क्विंटन डिकॉक (सात) और मनीष पांडे (छह) को बोल्ड किया। ...
IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में सोमवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 158 रन बनाये। ...
IPL 2022: गुजरात के प्रदर्शन का दारोमदार कप्तान हार्दिक पंड्या पर है, जिन्हें वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस के लिये खेलने का काफी अनुभव है। लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएर राहुल के पास कप्तानी का अनुभव है। ...
IPL 2022: लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटन्स के रूप में दो नयी टीम आईपीएल में पदार्पण करेंगी। देश में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में होने के बाद क्रिकेट प्रेमियों को 2019 के बाद पहली बार स्टेडियम में जाकर मैचों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। ...
IPL 2022: फैंटसी (आभासी) खेल मंच ‘माई11सर्किल’ ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)’ के आगामी सत्र के लिए आरपी-संजीव गोयनका समूह की लखनऊ फ्रेंचाइजी टीम के साथ आधिकारिक ‘टाइटल (मुख्य)’ प्रायोजक के रूप में करार किया है। ...
आईपीएल 2022 26 मार्च से शुरू होने वाला है। हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले केएल राहुल ने इस बात का खुलासा किया कि आखिर आईपीएल 2021 के अंत में पंजाब किंग्स को छोड़ने का फैसला क्यों लिया। ...