केएल राहुल भारत के इंटरनेशनल क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हैं। केएल राहुल का पूरा नाम कन्नौर लोकेश राहुल है, जो मुख्य रूप से केएल राहुल या लोकेश राहुल के रूप में जाने जाते है। उनका जन्म 18 अप्रैल 1992 को कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में हुआ। उनके पिता डॉ. केएल लोकेश सुराथकल स्थित एनआईटीके में डिपार्टमेंट ऑफ सिविल इंजीनियरिंग के हेड व प्रोफेसर हैं जबकि मां राजेश्वरी बेंगलुरु यूनिवर्सिटी में इतिहास पढ़ाती हैं। संगीत सुनना, हॉकी और टेनिस खेलना राहुल के शौक हैं। उन्हें भोजन में जापानी फूड और सी फूड डोसा बेहद पसंद है। केएल राहुल ने इंटरनेशनर क्रिकेट करियर की शुरुआत दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच से की थी। राहुल ने 11 जून 2016 को वनडे और 18 जून 2016 को टी20 क्रिकेट में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया था। केएल राहुल 2010 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। Read More
IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स ने विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (50 रन) के अर्धशतक और दीपक हुड्डा (41 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिये 71 रन की साझेदारी के बाद 19वें ओवर में बने 30 रन से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर ...
IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। ...
अथिया और केएल राहुल के लंबे समय तक रिश्ते में रहने की अफवाह थी और उन्होंने पिछले साल अपने रिश्ते की पुष्टि की जब वे अहान की फिल्म तड़प के प्रीमियर में शामिल हुए थे। ...
IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल को जीवनदान भी मिला। राहुल उस समय 14 रन पर थे। उत्तर प्रदेश के मोहसिन खान ने दिल्ली के कप्तान पंत को भी आउट किया। ...
आईपीएल के 15वें सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल दमदार लय में हैं। हालांकि अब उन पर बैन का खतरा मंडराने लगा है। ...