लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

जूलियन असांजे

Julian-assange, Latest Marathi News

Read more

जूलियन पॉल असांजे को विकिलीक्स की स्‍थापना से पहले एक तेज-तर्रार कंप्यूटर प्रोग्रामर के तौर पर जाना जाता था। उन्हें एथिकल हैक‌िंग का मास्टर माना जाता था। साल 2008 में उन्हें इकॉनोमिस्ट फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन का अवार्ड दिया गया था। विकिलीक्स शुरू करने के बाद उन्हें 2010 में सेम एडम्स अवार्ड भी दिया गया था। जूलियन असांजे ने अमेरिका-इराक युद्ध से संबंधित करीब चार लाख दस्तावेज विक‌िलीक्स पर लीक किए थे। इसमें अमेरिका, इंग्लैंड और नाटो की सेनाओं युद्ध से सं‌बंधित कई संवेदनशील दस्तावेज थे। जूलियन असांजे जब यह दस्तावेज जारी करने शुरू किए थे, तभी तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रप‌ति बराक ओबामा ने उन्हें ऐसा ना करने की चेतावनी दे दी थी। लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद उनके खिलाफ वारंट जारी हो गया और कुछ समय तक वे छिप-छिप कर यहां-वहां भागते रहे। बाद में 7 दिसम्बर 2010 को असांजे को लंदन में गिरफ्तार किया गया।