जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
सरकार में सुशील मोदी के उपमुख्यमंत्री ना बनने के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी का फैसला है। हमारा गठबंधन है, हम लोग मिलकर काम करते हैं, मिलकर काम करेंगे। ...
मंत्रिमंडल में नीतीश कुमार के अलावे कुल 13 लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. आज शपथ लेने वाले मंत्रियों में भाजपा के सात व जदयू के पांच नाम शामिल हैं. इसके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी के एक-एक मंत्री भी शपथ लिया. ...
भूपेंद्र यादव को बिहार विधानसभा चुनाव और गुजरात उपचुनाव में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। भाजपा महासचिव तरुण चुग को जम्मू कश्मीर, लद्दाख का बनाया गया है। ...