लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

इंदिरा गाँधी

Indira-gandhi, Latest Marathi News

Read more

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी।

भारत : 2 जनवरी का इतिहास: भारत रत्न पुरस्कार की शुरुआत, जानिए आज के दिन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में

भारत : युद्ध बंदियों के बदले पाकिस्तान से पीओके वापस न लेकर इंदिरा गांधी ने की बहुत बड़ी भूल: हरियाणा के मंत्री अनिल विज

भारत : गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर में करेंगे अलग पार्टी लॉन्च? कहा- 'ऐसा कोई इरादा नहीं लेकिन राजनीति में....'

बॉलीवुड चुस्की : कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी के बारे में जो लिखा, उसे पढ़कर चौंक जाएंगे आप !

भारत : इंदिरा गांधी जयंतीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 'शक्ति स्थल' पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

भारत : इंदिरा गांधीः राहुल ने याद करते कहा- मृत्यु से कुछ समय पहले दादी ने मुझसे कहा था कि उन्हें कुछ हो जाए तो रोना नहीं, देखें वीडियो

भारत : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथिः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने अपनी ही सरकार को घेरा, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला

भारत : सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को कमजोर करने से आम जनता को नुकसान होगा: खड़गे

भारत : एल एन मिश्र हत्या मामले में पुन: जांच का अनुरोध करने संबंधी अभ्यावेदन पर विचार करे सीबीआई: अदालत

भारत : कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत व देश को अखंड रखा: गहलोत