भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
2020 Asia Cup: पाकिस्तान को 2020 में एशिया कप की मेजबानी के अधिकार दिये गये लेकिन भारत के साथ राजनीतिक तनाव के चलते इसका आयोजन किसी तटस्थ स्थल पर किया जा सकता है ...
KL Rahul: बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में 99 गेंदों में 108 रन की जोरदार पारी खेलने वाले केएल राहुल ने बताया है कि कैसे टीवी शो विवाद की वजह से मिले ब्रेक से उन्हें खेल सुधारने में मिली मदद ...
Bhuvneshwar Kumar: बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में मिली 95 रन से जीत के बाद भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभी योजनाएं तय नहीं हैं ...
World Cup 2019: विश्व कप में भाग ले रही 10 टीमों में 81 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका यह पहला विश्व कप है। इन खिलाड़ियों में जसप्रीत बुमराह, फखर जमां, राशिद खान, शाई होप औरजॉनी बेयरस्टा ने पदार्पण के बाद से लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। ...
ICC World Cup 2019, IND vs BAN, Warm up: मैच की पहली पारी में टीम इंडिया को शिखर धवन के रूप में जल्द पहला झटका लगा। धवन महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद... ...
ICC World Cup 2019, IND vs BAN, Warm up: राहुल ने 99 गेंदों पर 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से 108 रन बनाये और चौथे नंबर पर अपना दावा मजबूत किया। धोनी ने 78 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल हैं। ...