भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
बीसीसीआई ने राष्ट्रीय चयनसमिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद और उनके सहयोगी गगन खोड़ा की जगह लेने के लिए शनिवार को आवेदन मंगाये है। सीनियर चयनसमिति के दो सदस्यों के अलावा महिला चयनसमिति के सभी सदस्यों और जूनियर चयनसमिति में दो बदलाव होने हैं।इसके लिए आवे ...
India vs Australia: रोहित शुक्रवार को क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गये थे लेकिन कोहली को विश्वास है कि यह स्टार सलामी बल्लेबाज चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले निर्णायक मुकाबले के लिये उपलब्ध रहेगा। ...
‘‘मैं 31 साल का हूं और मेरे लिये अगले चार से पांच साल काफी अहम हैं। अगर आप मेरे रिकार्ड को देखो तो मैंने पिछले साल (2019) चार टेस्ट खेले और इससे पिछले साल (2018) भी चार टेस्ट खेले थे। सफेद गेंद से मैंने पिछले साल सिर्फ एक ही मैच खेला था।’’ ...
कप्तान विराट कोहली ने हालांकि कहा है कि राहुल जैसे खिलाड़ी को किसी भी टीम से बाहर रखना मुश्किल है और ऐसे में फिर से फिट पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल पर उनका पलड़ा भारी लगता है। ...
IND vs AUS, 3rd ODI: सबसे महत्वपूर्ण बात रही कि भारत दूसरे वनडे में अपने बल्लेबाजी संयोजन को ढर्रे पर ले आया तथा केएल राहुल ने भी पांचवें नंबर पर मिले मौके का पूरा फायदा उठाया। ...
राहुल सलामी बल्लेबाज हैं लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ वह मध्यक्रम में खेल रहे हैं। राजकोट में दूसरे वनडे में उन्होंने पांचवें नंबर पर उतरकर 80 रन बनाये और ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में विकेटकीपिंग भी की। ...