इंग्लैंड क्रिकेट टीम विश्व में इंग्लैंड और वेल्स का प्रतिनिधित्व करती है, जिसे इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा संचालित किया जाता है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सबसे पहली टीम थी, जिन्हें 15 मार्च 1877 में सर्वप्रथम टेस्ट क्रिकेट का दर्जा मिला था और 15 जून 1909 को इन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) कि पूर्ण सदस्यता प्राप्त हुई। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने ही 5 जनवरी 1971 को सबसे पहला वनडे मैच खेला था और इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहला टी20 मैच भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 जून 2005 को खेला। इंग्लैंड की टीम अब तक कोई भी आईसीसी वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है, हालांकि टीम साल 1979, 1987 और 1992 की उपविजेता रही है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साल 2010 में पॉल कॉलिंगवुड की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। Read More
रीस टॉपले को शनिवार को मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में अपनी ही गेंदबाजी के दौरान गेंद को रोकने का प्रयास में चोट लगी थी। टॉपले अंगुली में फ्रैक्चर के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं। ...
नासिर हुसैन का मानना है कि परिस्थितियों को समझने के बजाय आंकड़ों पर भरोसा करने के कारण वर्तमान विश्व कप में उनके देश की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। ...
मुंबई में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को जीत के लिए 400 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, जवाब में इंग्लिश टीम की पारी 22 ओवर में 170/9 रन पर समाप्त हो गई। ...
दोनों टीमों को पिछले मैच में कमजोर टीमों के हाथों अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था। पचास ओवरों के विश्व कप के इतिहास में इंग्लैंड का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड भले ही 4 :3 का है लेकिन इस बार दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन बेहतर रहा है। ...
अफगानी स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान ने कहा, “यह उन लोगों के लिए है जो भूकंप से प्रभावित हुए हैं। एक खिलाड़ी और एक टीम के रूप में, मैं अपना पुरस्कार उन्हें समर्पित करना चाहता था।” ...
रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में खेले इस मुकाबले में अफगान के स्पिनर्स के सामने इंग्लिश टीम ने अपने घुटने टेक दिए। मुजीब-उर-रहमान और राशिद खान की जोड़ी ने जहां 3-3 विकेट अपने नाम किए तो वहीं मोहम्मद नबी ने 2 विकेट लिए। ...
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 364/9 स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 48.2 ओवर में 227 रनों पर सिमट गई, जिससे इंग्लिश टीम ने 137 रनों से जीत दर्ज की। ...
England vs Bangladesh Live Score: वनडे विश्वकप के सातवें मैच में आज (10 अक्टूबर) को इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। ये मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जा रहा है। मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर ने ...