Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
कांग्रेस पार्टी ने उद्धव सरकार की रक्षा के लिए दिल्ली से कमलनाथ को मुंबई भेजा है। दरअसल एनसीपी और शिवसेना के साथ कांग्रेस भी इस बेहतर तरीके से समझ रही है कि अगर महाराष्ट्र में भाजपा का ऑपरेशन लोटस कामयाब हो जाता है तो साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भा ...
देश के कई हिस्सों में केंद्र सरकार की 'अग्निपथ योजना' के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं. बिहार और मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसक घटनाएं भी दर्ज की गयी हैं. इसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी मोदी सरकार को घेरा, देखें ...
कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी के खिलाफ हैदराबाद में केस दर्ज, रेणुका चौधरी पर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने को लेकर केस दर्ज, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी को प्रदर्शन के दौरान लगी चोट, ED द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ के विरोध में था कांग्रेस का प् ...
दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पेशी के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन लगातार जारी है. इसे लेकर बीजेपी ने भी कांग्रेस से जवाब मांगा है. देखें ये वीडियो. ...
दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पेशी को लेकर बीजेपी का विरोध कर रहे कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पार्टी कार्यालय में घुसकर दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया. देखें ये वीडियो. ...
Congress Leader makes offensive comments on PM Modi । नागपुर के कांग्रेस नेता शेख हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद अब बीजेपी और कांग्रेस आमने - सामने है. देखें ये वीडियो. ...
कांग्रेस ने मोदी सरकार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी मुख्यालय में प्रवेश करने से रोककर राजनीतिक गतिविधियां रोकने का आरोप लगाया और कहा कि सत्तारूढ़ सरकार को परिणाम भुगतने होंगे. इसे लेकर महिला कांग्रेस की नेताओं ने भई प्रदर्शन किया, देखें ये वीडि ...
कांग्रेस ने 'अग्निपथ' योजना को सेना के तीनों अंगों की गरिमा और अनुशासन के साथ खिलवाड़ करार दिया. कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे लेकर गंभीर सवाल खड़े किए. देखें ये वीडियो. ...