बजट 2018-19 मोदी सरकार का आखिरी फुल बजट है। संसद का बजट सत्र सोमवार (29 जनवरी) से शुरू हो गया है। अरुण जेटली आगामी 1 फरवरी को संसद में पेश करेंगे। पिछले साल की तरह इस साल भी रेल बजट, मुख्य बजट में समाहित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक हालिया टीवी इंटरव्यू में संकेत दिए थे कि आखिरी बजट होने के बावजूद इस बजट में लोकलुभावन योजनाएं नहीं होंगी। इसके बावजूद अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि अबकी आम आदमी को आकर्षित करने के लिए सरकार किराए, कर्ज माफी, इनकम टैक्स की सीमाओं आदि को लेकर लोकलुभावन घोषणाएं कर सकती है। Read More
मंगलवार को भी सेंसेक्स में 1274 अंक की गिरावट दर्ज की गई। बजट पेश किए जाने के बाद से सेंसेक्स में 2164 अंकों की गिरावट हो चुकी है। इस वक्त शेयर बाजार बजट के बाद सबसे न्यूनतम स्तर (33,482 अंक) पर चल रहा है। ...
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को बज़ट पेश किया था। शुक्रवार को सेंसेक्स 839 अंको की गिरावट के साथ 35,066 पर बंद हुए। निफ्टी 256 अंकों की गिरावट के साथ 10,800 पर बंद हुए। ...
वित्तमंत्री जेटली ने अपने बजट भाषण में गुरुवार को एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की घोषणा की थी, जिसके तहत 10 करोड़ गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। ...