भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। चार बार मुख्यमंत्री बनने के बावजूद येदियुरप्पा कभी भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। सरकारी लिपिक से हार्डवेयर स्टोर के मालिक और चार बार के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राजनीति की कठिर डगर को नापा है। दक्षिण भारत में भाजपा की पहली सरकार बनाने के मुख्य कर्ता-धर्ता येदियुरप्पा को प्रथमदृष्ट्या उम्र के कारण शीर्ष पद से हटना पड़ा। येदियुरप्पा नवंबर 2007 में पहले कार्यकाल में सात दिनों तक मुख्यमंत्री रहे, मई 2008 से तीन वर्ष दो महीने के लिए मुख्यमंत्री बने, मई 2018 में तीन दिनों के लिए वह मुख्यमंत्री बने और फिर 26 जुलाई 2019 से दो वर्षों तक मुख्यमंत्री का उनका चौथा कार्यकाल रहा। आरएसएस के स्वयंसेवक रहे बूकनकेरे सिद्धलिंगप्पा येदियुरप्पा का जन्म 27 फरवरी 1943 को मांड्या जिले के के. आर. पेट तालुका के बूकनकेरे में हुआ था। अपने अनुयायियों में ‘‘राजा हुली’’ के नाम से विख्यात येदियुरप्पा महज 15 वर्ष की उम्र में आरएसएस से जुड़ गए और जनसंघ के साथ शिवमोगा जिले में गृह नगर शिकारीपुरा से राजनीतिक पारी की शुरुआत की। Read More
Karnataka Assembly Elections 2023: बीएस येदियुरप्पा के करीबी सूत्रों के अनुसार चुनावी राजनीति से संन्यास की घोषणा कर चुके प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता को अपनी इस कार से ‘गहरा लगाव’ है। ...
कांग्रेस द्वारा भाजपा को "लिंगायत विरोधी" बताने पर अब पार्टी ने मजबूती से पलटवार किया है और "लिंगायत मुख्यमंत्री" अभियान छेड़कर कांग्रेस को चित करने का प्रयास शुरू कर दिया है। ...
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से बगावत करते लिंगायत समुदाय के दो प्रमुख नेता जगदीश शेट्टर और लक्ष्मण सावदी खुद कांग्रेस के पाले में आ गये हैं। इससे कांग्रेसी खेमे में भारी उत्साह है। ...
कर्नाटक भाजपा के प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि जगदीश शेट्टर जिस चुनाव को अपने सक्रिय राजनीतिक जीवन का आखिरी चुनाव बता रहे हैं, उसमें उनका हुबली सीट से हारना तय हो गया है। ...
Karnataka Assembly Elections 2023: केंद्रीय मंत्रियों में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मंडाविया और प्रह्लाद जोशी शामिल हैं। ...
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कहा कि भाजपा ने उन्हें हुबली-धारवाड़ सीट से टिकट नहीं दिया तो उसके पीछे सिर्फ और सिर्फ बीएल संतोष का हाथ था। ...
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी ने सूबे की कुल 224 सीटों में से 189 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा तो कर दी है लेकिन कई सीटों पर बगावत के डर से अभी तक प्रत्याशियों के नाम का ...