भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। चार बार मुख्यमंत्री बनने के बावजूद येदियुरप्पा कभी भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। सरकारी लिपिक से हार्डवेयर स्टोर के मालिक और चार बार के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राजनीति की कठिर डगर को नापा है। दक्षिण भारत में भाजपा की पहली सरकार बनाने के मुख्य कर्ता-धर्ता येदियुरप्पा को प्रथमदृष्ट्या उम्र के कारण शीर्ष पद से हटना पड़ा। येदियुरप्पा नवंबर 2007 में पहले कार्यकाल में सात दिनों तक मुख्यमंत्री रहे, मई 2008 से तीन वर्ष दो महीने के लिए मुख्यमंत्री बने, मई 2018 में तीन दिनों के लिए वह मुख्यमंत्री बने और फिर 26 जुलाई 2019 से दो वर्षों तक मुख्यमंत्री का उनका चौथा कार्यकाल रहा। आरएसएस के स्वयंसेवक रहे बूकनकेरे सिद्धलिंगप्पा येदियुरप्पा का जन्म 27 फरवरी 1943 को मांड्या जिले के के. आर. पेट तालुका के बूकनकेरे में हुआ था। अपने अनुयायियों में ‘‘राजा हुली’’ के नाम से विख्यात येदियुरप्पा महज 15 वर्ष की उम्र में आरएसएस से जुड़ गए और जनसंघ के साथ शिवमोगा जिले में गृह नगर शिकारीपुरा से राजनीतिक पारी की शुरुआत की। Read More
विधायक ने नाम न उजागर करने का अनुरोध करते हुए कहा, ‘‘अगर वह खुद इस्तीफा नहीं देते हैं तो हम अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे।’’ विधायक ने कहा, ‘‘हमारा पहला एजेंडा विश्वास प्रस्ताव को जीतना है और सोमवार को वित्त विधेयक पारित कराना है। हम इंतज ...
कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा शुक्रवार शाम को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस बीच उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सूबे के कई दिग्गज नेताओं को न्योता दिया था। उन्होंने कांग्रेस के नेता व प ...
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा, मैं कर्नाटक की जनता और विपक्षी दलों को आश्वस्त करता हूँ कि किसी भी परिस्थिति में प्रतिशोध की राजनीति को बढ़ावा नहीं दूंगा। येदियुरप्पा ने कहा कि भले ही कोई मुझमें दोष निकाले, मैं मानवीय व्यवहार करुंगा। ...
येदियुरप्पा ने चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। पिछली बार वह मई 2018 विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री बने थे लेकिन वह पद पर तीन दिन ही टिक पाए क्योंकि वह विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर पाए थे। ...
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य में येदियुरप्पा के नेतृत्व में स्थिर सरकार बनने का विश्वास जताया। कांग्रेस -जद (एस) गठबंधन सरकार के तीन दिन पहले विश्वास मत हारने के बाद येदियुरप्पा ने शुक्रवार को अकेले शपथ ली। ...
सत्ता के नजदीक पहुंचकर भी मुख्यमंत्री पद से दूर रह गए येदियुरप्पा एच डी कुमारस्वामी से अपनी कुर्सी वापस पाने के लिए प्रतिबद्ध थे। कुमारस्वामी की पार्टी जद (एस) ने चुनाव के बाद कांग्रेस के साथ गठबंधन कर तीन दिन पुरानी भाजपा की सरकार को 19 मई 2018 को उ ...
विभिन्न विभागों के सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों और सचिवों को लिखे पत्र में मुख्य सचिव टी एम विजय भास्कर ने कहा कि नामित मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि जुलाई, 2019 में जिन नयी परियोजनाओं को लेकर आदेश जारी किया गया है, उन्हें तत्काल प्रभ ...
प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस जदएस गठबंधन सरकार पर बरसते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि वह ‘‘तुगलक दरबार’’ था और उसमें विकास अवरुद्ध हो गया था। शुक्रवार को अचानक सरकार के गठन के बारे में भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित ...