कर्नाटक: मुख्यमंत्री बनने के बाद आज अपने गृह जनपद मांड्या जाएंगे येदियुरप्पा, मंत्रिमंडल के लिए अमित शाह से लेंगे सलाह

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 27, 2019 05:29 IST2019-07-26T18:00:36+5:302019-07-27T05:29:41+5:30

BJP state president YS Yediyurappa swearing-in ceremony live update headlines, highlights Karnataka government formation oath-taking live ceremony Update | कर्नाटक: मुख्यमंत्री बनने के बाद आज अपने गृह जनपद मांड्या जाएंगे येदियुरप्पा, मंत्रिमंडल के लिए अमित शाह से लेंगे सलाह

कर्नाटक: मुख्यमंत्री बनने के बाद आज अपने गृह जनपद मांड्या जाएंगे येदियुरप्पा, मंत्रिमंडल के लिए अमित शाह से लेंगे सलाह

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा शुक्रवार शाम को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस बीच उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सूबे के कई दिग्गज नेताओं को न्योता दिया था। उन्होंने कांग्रेस के नेता व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को भी शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। इससे पहले आज सुबह बीएस येदियुरप्पा ने गवर्नर वजुभाई वाला से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया था। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद एक्शन में आए येदियुरप्पा सभी विभागों के सचिवों के साथ बैठक कर रहे हैं।  

 

 

26 Jul, 19 : 10:41 PM

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा देर शाम मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे। जहां उनका स्वागत किया गया। 

26 Jul, 19 : 10:41 PM

येदियुरप्पा कल अपने गृह जनपद मांड्या जायंगे

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा शपथ ग्रहण के अगले दिन अपने गृह जनपद मांड्या जायंगे। वह मांड्या के विभिन्न मंदिरों में पूजा करेंगे। 

26 Jul, 19 : 08:59 PM

कर्नाटक में अचानक हुए एक राजनीतिक घटनाक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने पक्ष में आंकड़े जुटाने की है। शपथ ग्रहण करने के बाद येदियुरप्पा ने कहा कि हम 29 जुलाई को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव रखेंगे। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य में येदियुरप्पा के नेतृत्व में स्थिर सरकार बनने का विश्वास जताया।

26 Jul, 19 : 08:58 PM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा राज्य मंत्रिमंडल गठन को लेकर कहा, 'मैं अमित शाह जी और अन्य नेताओं के साथ चर्चा करूंगा। अगर जरूरत पड़ी तो मैं कल दिल्ली जाऊंगा, उसके बाद हम फैसला लेंगे।

26 Jul, 19 : 06:35 PM

कर्नाटक: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने बेंगलुरु राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

26 Jul, 19 : 06:09 PM

बीएस येदियुरप्पा राजभवन पहुंचे। वह कुछ ही देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

26 Jul, 19 : 06:06 PM

कर्नाटक: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा बेंगलुरु के कडू मल्लेश्वर मंदिर में पूजा की।

26 Jul, 19 : 06:03 PM

कर्नाटक: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा बेंगलुरु में भाजपा कार्यालय पहुंचे। 

26 Jul, 19 : 06:02 PM

उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल में किसे शामिल किया जाएगा, इस बारे में मैं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा करूंगा और सूचना दूंगा।’’ उन्होंने कहा कि चूंकि वह अभी विपक्ष के नेता हैं, इसलिए उन्हें नेता चुनने के लिए विधायक दल की बैठक बुलाने की जरूरत नहीं है।

26 Jul, 19 : 06:02 PM

येदियुरप्पा ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने राज्यपाल से मुझे शाम छह बजे से सवा छह बजे के बीच मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने का अनुरोध किया है। राज्यपाल इस पर सहमत हो गए और मुझे एक पत्र दिया।’’ 

26 Jul, 19 : 06:02 PM

राज्यपाल से मुलाकात कर बीएस येदियुरप्पा ने 105 विधायकों के समर्थन वाला पत्र सौंपा और बताया कि उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है।

26 Jul, 19 : 06:01 PM

बीएस येदियुरप्पा ने आज सुहब गवर्नर से मुलाकात के बाद येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें आज शाम 6 बजे शपथ ग्रहण की अनुमति मिल गई है और वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

26 Jul, 19 : 06:01 PM

मई 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के महज तीन दिन बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। दरअसल, वह बहुमत हासिल करने में नाकाम रहे थे।
 

26 Jul, 19 : 06:01 PM

येदियुरप्पा राज्य में तीन बार पहले भी सीएम रह चुके हैं। लेकिन कभी वह कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएं। मुख्यमंत्री के तौर पर यह येदियुरप्पा का चौथा कार्यकाल होगा।

26 Jul, 19 : 06:01 PM

24 जुलाई को कर्नाटक विधानसभा में एचडी कुमारस्वामी की सरकार विश्वास प्रस्ताव पास नहीं कर पाई थी। कांग्रेस-जेडीएस को मात्र 99 और भाजपा को 105 वोट मिले थे। ऐसे में बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया था। गुरुवार को ही कर्नाटक बीजेपी के नेताओं ने नई दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।
 

Web Title: BJP state president YS Yediyurappa swearing-in ceremony live update headlines, highlights Karnataka government formation oath-taking live ceremony Update

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे