लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

बीएस येदियुरप्पा

Bs-yeddyurappa, Latest Marathi News

Read more

भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। चार बार मुख्यमंत्री बनने के बावजूद येदियुरप्पा कभी भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। सरकारी लिपिक से हार्डवेयर स्टोर के मालिक और चार बार के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राजनीति की कठिर डगर को नापा है। दक्षिण भारत में भाजपा की पहली सरकार बनाने के मुख्य कर्ता-धर्ता येदियुरप्पा को प्रथमदृष्ट्या उम्र के कारण शीर्ष पद से हटना पड़ा। येदियुरप्पा नवंबर 2007 में पहले कार्यकाल में सात दिनों तक मुख्यमंत्री रहे, मई 2008 से तीन वर्ष दो महीने के लिए मुख्यमंत्री बने, मई 2018 में तीन दिनों के लिए वह मुख्यमंत्री बने और फिर 26 जुलाई 2019 से दो वर्षों तक मुख्यमंत्री का उनका चौथा कार्यकाल रहा। आरएसएस के स्वयंसेवक रहे बूकनकेरे सिद्धलिंगप्पा येदियुरप्पा का जन्म 27 फरवरी 1943 को मांड्या जिले के के. आर. पेट तालुका के बूकनकेरे में हुआ था। अपने अनुयायियों में ‘‘राजा हुली’’ के नाम से विख्यात येदियुरप्पा महज 15 वर्ष की उम्र में आरएसएस से जुड़ गए और जनसंघ के साथ शिवमोगा जिले में गृह नगर शिकारीपुरा से राजनीतिक पारी की शुरुआत की। 

राजनीति : येदियुरप्पा ने कर्नाटक सरकार पर बोला हमला, कहा-24 घंटे के अंदर कृषि लोन माफ नहीं किया तो करेंगे आंदोलन

भारत : बड़ा खुलासाः फ्लोर टेस्ट में जीत रहे थे येदियुरप्पा, रूम नंबर 402 में कर्नाटक हार गई बीजेपी

भारत : नया खुलासा: क्या योगी आदित्यना‌थ की वजह से कर्नाटक में बीजेपी को मिली हार?

भारत : VVPAT मशीन के 8 डिब्बे मिले, येदियुरप्पा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- स्वच्छ चुनाव के दावे का सच आ गया सामने

भारत : कर्नाटक: खुली BJP की पोल, जानिए किसके इशारे पर येदियुरप्पा ने बनाई थी सरकार

भारत : कर्नाटक में येदियुरप्पा को कुर्बान कर मोदी-शाह ने खेला है बड़ा दांव!

भारत : ढाई दिन के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नाम दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड

राजनीति : फ्लोर टेस्ट में फेल होने की डर से येदियुरप्पा ने 'रोते-रोते' दिया इस्तीफा, सदन में किया राष्‍ट्रगान का 'अपमान'

भारत : कर्नाटक के नाटक में नया मोड़, 3 दिन में गिर गई बीजेपी की सरकार, येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा

भारत : इस्तीफा देते वक्त रो पड़े थे बीएस येदियुरप्पा, पढ़ें भाषण की 10 बड़ी बातें