भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। चार बार मुख्यमंत्री बनने के बावजूद येदियुरप्पा कभी भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। सरकारी लिपिक से हार्डवेयर स्टोर के मालिक और चार बार के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राजनीति की कठिर डगर को नापा है। दक्षिण भारत में भाजपा की पहली सरकार बनाने के मुख्य कर्ता-धर्ता येदियुरप्पा को प्रथमदृष्ट्या उम्र के कारण शीर्ष पद से हटना पड़ा। येदियुरप्पा नवंबर 2007 में पहले कार्यकाल में सात दिनों तक मुख्यमंत्री रहे, मई 2008 से तीन वर्ष दो महीने के लिए मुख्यमंत्री बने, मई 2018 में तीन दिनों के लिए वह मुख्यमंत्री बने और फिर 26 जुलाई 2019 से दो वर्षों तक मुख्यमंत्री का उनका चौथा कार्यकाल रहा। आरएसएस के स्वयंसेवक रहे बूकनकेरे सिद्धलिंगप्पा येदियुरप्पा का जन्म 27 फरवरी 1943 को मांड्या जिले के के. आर. पेट तालुका के बूकनकेरे में हुआ था। अपने अनुयायियों में ‘‘राजा हुली’’ के नाम से विख्यात येदियुरप्पा महज 15 वर्ष की उम्र में आरएसएस से जुड़ गए और जनसंघ के साथ शिवमोगा जिले में गृह नगर शिकारीपुरा से राजनीतिक पारी की शुरुआत की। Read More
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि भाजपा 140 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी। ...
Vijay Rupani Resigns: जुलाई में बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा दे दिया था। उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत का पद छोड़ना पड़ा। ...
मैसूर सामूहिक दुष्कर्म केसः मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को जानकारी देने पहुंचे गृह मंत्री ज्ञानेंद्र ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान सफल रहा। ...
Karnataka cabinet expansion: आगामी चुनावों का सामना करने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के मार्गदर्शन में मंत्रिमंडल का गठन किया जा रहा है। ...
बसवराज बोम्मई को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर बुधवार को बेंगलुरु में राजभवन में एक सादे कार्यक्रम में पद की शपथ दिलाई गई। इस दौरान बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद रहे। ...
भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने कर्नाटक में विधायक दल के नेता के चयन के लिए प्रधान और रेड्डी को केंद्रयीय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। ...