लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

विधानसभा चुनाव 2022

Assembly-election-2022, Latest Marathi News

Read more

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में मतदान संपन्न होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। पांचों राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। आयोग की इस घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गयी। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है। सभी पांच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें 18.34 करोड़ से अधिक लोग भागीदारी कर सकेंगे। इन 18.34 करोड़ मतदाताओं में से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। 

भारत : Punjab polls: बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सेना प्रमुख जनरल जे जे सिंह, कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव

भारत : UP Assembly elections: अखिलेश यादव के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगी सीएम ममता, 8 फरवरी को लखनऊ और वाराणसी में करेंगी वर्चुअल रैली

भारत : UP Assembly elections: सपा-RLD गठबंधन पर बड़ा हमला, चंद्रशेखर आजाद बोले-हम लोगों के साथ छल हुआ, बदला लेंगे

भारत : UP Assembly elections: कैराना के सपा प्रत्याशी नाहिद हसन की जमानत याचिका खारिज, पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था

भारत : UP Assembly elections: बीजेपी ने दो और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, बहेड़ी से छत्रपाल सिंह गंगवार और भोजीपुरा से बहोरन लाल मौर्य को दिया टिकट

भारत : Goa Assembly Election 2022: गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 9 प्रत्याशियों की सूची जारी की, बीजेपी से कांग्रेस में आए पूर्व मंत्री माइकल लोबो शामिल

भारत : UP Assembly elections: लोगों को एक-एक वोट की ‘‘ताकत’’ को समझाए, मतदान करना जरूरी, पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा

भारत : Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान होंगे सीएम पद के उम्मीदवार, जानें बहन मनप्रीत कौर ने क्या कहा...

भारत : भाजपा के 'एक परिवार एक टिकट' नियम से फंसी रीता बहुगुणा जोशी के बेटे की उम्मीदवारी, जेपी नड्डा से कहा- मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं

भारत : UP Assembly elections: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को समर्थन करेंगे, भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने क्या कहा