निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में मतदान संपन्न होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। पांचों राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। आयोग की इस घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गयी। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है। सभी पांच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें 18.34 करोड़ से अधिक लोग भागीदारी कर सकेंगे। इन 18.34 करोड़ मतदाताओं में से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। Read More
जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी धनंजय सिंह के नामांकन के खिलाफ अजीत सिंह की पत्नी रानू सिंह ने जौनपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में धनंजय सिंह पर गलत जानकारी के साथ पर्चा भरने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ...
योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी के चुनावी जनसभा में कहा कि मैं यहां मौजूद जनता को इस बात का भरोसा देने के लिए आया हूं कि बुलडोजर को मैंने अभी मरम्मत के लिए भेजा है। 10 मार्च के बाद प्रशासन का बुलडोजर फिर से चलेगा। अभी जिन लोगों को बहुत गर्मी आ रही है, 10 म ...
Punjab Election 2022: कांग्रेस ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में सरकार ने मध्य वर्ग एवं किसानों के लिए बिजली, पानी और आवास के संदर्भ में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिन्हें लोगों ने सराहा है। ...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) बहुत होशियार हैं। वह जानते हैं कि करहल की जनता फैसला कर चुकी है कि प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ही उनके नेता हैं। इसलिए नेता जी ने कहा कि तुम लोग जो चाहो तय कर लो। ...
UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला करते हुए कहा कि हमारा विश्वास 'सबका साथ-सबका विकास' जबकि उनका (सपा प्रमुख अखिलेश यादव) नारा है ‘सबका साथ, सिर्फ सैफई खानदान का विकास ...
UP Election 2022: स्थानीय लोगों को नौकरी के लिए दूसरे स्थानों पर पलायन करना पड़ता था और जब 2007 में बसपा सत्ता में आई तो उसने यहां से डकैतों का सफाया कर दिया। ...