निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में मतदान संपन्न होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। पांचों राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। आयोग की इस घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गयी। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है। सभी पांच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें 18.34 करोड़ से अधिक लोग भागीदारी कर सकेंगे। इन 18.34 करोड़ मतदाताओं में से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। Read More
14 में से आठ आतंकी मामलों की सुनवाई या तो सबूतों के अभाव में या न्यायाधीश ने आरोपी को संदेह का लाभ देने के कारण बरी कर दिया। चार अन्य में अदालत ने आरोपियों को दोषी करार दिया है। एक मामले में मुकदमा अभी चल रहा है और आखिरी मामले में आरोपी अभी फरार है। ...
UP Election: अखिलेश यादव ने दावा किया कि हम बहुमत की सरकार बना रहे हैं। हमने पहले और दूसरे चरण में ही शतक लगा दिया है और तीसरे, चौथे में दूसरा शतक लग जाएगा। बाकी जितने चरण बचेंगे उनमें समाजवादी पार्टी और गठबंधन ऐतिहासिक जीत हासिल करने जा रहा है। ...
UP Assembly Elections 2022: आम आदमी पार्टी मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साइकिल को आतंकवाद से जोड़े जाने को 'गरीबों पर चोट' करार देते हुए उत्तर प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में भाजपा विर ...
UP Election 2022: 'जो बोले सो निहाल' का नारा लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के तीनों चरणों के मतदान में सपा और बसपा दोनों का ही सूपड़ा साफ हो गया है और कांग्रेस तो दूरबीन लेकर भी दिखाई नहीं पड़ती है। ...
अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी के उस बयान का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें आश्चर्य है कि आतंकियों ने बम रखने के लिए साइकिल का इस्तेमाल क्यों किया था? ...
शिवपुर सीट पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। वो योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर को चुनौती दे रहे हैं लेकिन सपा-सुभासपा के आपसी टकराव के कारण चिरईगांव में खुले पार्टी के केंद्रीय चु ...