विम्बलडन: डबल्स में पहली बार खेलेंगे 6 भारतीय खिलाड़ी, इस खिलाड़ी से होगा युकी भांबरी का मुकाबला

By भाषा | Published: June 29, 2018 08:11 PM2018-06-29T20:11:37+5:302018-06-29T20:11:37+5:30

Wimbledon 2018: युगल में, शायद पहली बार छह भारतीय खिलाड़ियों को ग्रैंडस्लैम में खेलने का मौका मिल रहा है।

Wimbledon 2018: 1st time 6 Indians in doubles, Yuki finds Fabbiano in opener | विम्बलडन: डबल्स में पहली बार खेलेंगे 6 भारतीय खिलाड़ी, इस खिलाड़ी से होगा युकी भांबरी का मुकाबला

Wimbledon 2018: 1st time 6 Indians in doubles, Yuki finds Fabbiano in opener

लंदन, 29 जून। भारत के शीर्ष एकल टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी विंबलडन में अपने अभियान की शुरुआत पुराने प्रतिद्वंद्वी इटली के थॉमस फाबियानो के खिलाफ मैच से करेंगे। इस मेजर ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट के युगल मुकाबलों के ड्रॉ में छह भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

युकी इटली के इस खिलाड़ी के खिलाफ तीन बार खेले हैं, लेकिन हर बार उन्हें निराशा हाथ लगी है। पिछली बार दोनों खिलाड़ियों का सामना नॉटिंघम चैलेंजर प्रतियोगिता 2017 में हुआ था। युकी ने कहा कि यह कड़ा मुकाबला होगा। उम्मीद है कि मैं इस बार नतीजा बदल पाऊं।

युगल में, शायद पहली बार छह भारतीय खिलाड़ियों को ग्रैंडस्लैम में खेलने का मौका मिल रहा है। पदार्पण कर रहे विष्णु वर्धन और श्रीराम बालाजी अपने अभियान की शुरुआल वेस्ले कुल्लोफ और मार्कस डेनियल के खिलाफ करेंगे। (खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

रोहन बोपन्ना और उनके फ्रांसिसी साथी एडवर्ड रोजर - वेसेलिन की 12 वीं वरीय जोड़ी का सामना एलेक्स डि मिनौर और जॉन मिलमैन से होगा। पूरव राजा और फैबराइस मार्टिन की जोड़ी पहले दौर में दुसान लाजोविच और मिर्जा बेसिक के खिलाफ कोर्ट में उतरेगी।

लगातार दूसरी बार विंबलडन खेल रहे बाएं हाथ के जीवन नेदुनचेझियान और उनके अमेरिकी जोड़ीदार ऑस्टिन क्राजिसेक की जोड़ी पहले दौर में सैंडर अरेंड्स और माटवे मिडेलकूप की जोड़ी से भिड़ेंगी। दिविज शरण और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार अर्टेम सिताक का सामना राडू अलबोट और मालेक जाजिरी से होगा।

Web Title: Wimbledon 2018: 1st time 6 Indians in doubles, Yuki finds Fabbiano in opener

टेनिस से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे