ये टीवी एक्ट्रेस बनीं एशिया की दूसरी सबसे सेक्सी वुमन, दीपिका को छोड़ा पीछे
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 13, 2017 01:31 PM2017-12-13T13:31:18+5:302017-12-14T15:41:57+5:30
ब्रिटिश अखबार 'ईस्टर्न आई' की इस लिस्ट में उनसे आगे केवल प्रियंका चोपड़ा रहीं। बाकी दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, करीना कपूर और आलिया भट्ट उनसे पीछे हैं। अनुष्का शर्मा को टॉप 10 में भी जगह नहीं मिली है।
जब एक टीवी एक्ट्रेस सेक्स अपील में इस समय की टॉप हीरोइनों को पीछे छोड़ दे तो हंगामा मचना ही है। ये एक्ट्रेस हैं निया शर्मा। ब्रिटिश अखबार 'ईस्टर्न आई' ने निया शर्मा को एशिया की 50 सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रखा है। इस लिस्ट में उनसे आगे केवल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा रहीं। दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, करीना कपूर और आलिया भट्ट उनसे पीछे हैं। अनुष्का शर्मा को टॉप 10 में भी जगह नहीं मिली है। दीपिका को लिस्ट में तीसरे नंबर पर रखा गया है।
नेहा से निया शर्मा तक का सफर- 19 सितंबर 1991 को दिल्ली में जन्मीं निया पहले पत्रकार बनना चाहती थीं। उन्होंने 'जगन इंस्टीट्यूड ऑफ मैनेजमेंट' से मीडिया की पढ़ाई भी की। निया का असली नाम नेहा शर्मा है। उन्हें लगता था कि नेहा बहुत ही कॉमन नाम है इसलिए ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए उन्होंने अपना नाम निया कर लिया।
टेलीविजन पर पहला ब्रेक- साल 2010 में निया को स्टार प्लस के शो 'काली-एक अग्निपरीक्षा' से पहला ब्रेक मिला। इस शो में आशुतोष राणा भी थे। निया इस सीरियल की सेकेंड लीड में थीं। साल 2011 में उन्होंने 'बहनें' नाम का एक और शो किया लेकिन उन्हें बड़ी सक्सेस 'एक हजारों में मेरी बहना है' से मिली। चुलबुली मानवी के रोल में लोगों ने निया को काफी पसंद किया। साल 2014 में जी टीवी की सीरियल 'जमाई राजा' में वो बतौर लीड एक्ट्रेस दिखीं। दर्शकों ने रवि दूबे के साथ निया की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया। उसके बाद से वो 'बॉक्स क्रिकेट लीग', 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ', 'खतरों की खिलाड़ी' में हिस्सा ले चुकी हैं। इसके अलावा बहुत सारे शो में गेस्ट अपिरियंस भी दिया है।
विक्रम भट्ट कैंप में एंट्री- टीवी से मिली लोकप्रियता ने निया के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोल दिए। मशहूर निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट ने अपनी वेब सीरीज ट्विस्ट में निया को लीड रोल में लिया। इस सीरीज में निया को आलिया मुखर्जी के रोल में जबरदस्त तारीफ मिली। हिरो-हिरोइन के किसिंग सीन तो चर्चा में अक्सर आते रहते हैं लेकिन इस सीरीज में निया के अपने फीमेल-कोस्टार को दिए ऑन-स्क्रीन किसिंग सीन ने तहलका मचा दिया था।
फैशन एक्सपीरिमेंट से नहीं डरती हैं- निया शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी पापुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 15 लाख फॉलोवर्स हैं। टीवी की स्टाइलिश बहू निया कपड़े और मेकअप में एक्सपीरिमेंट करते रहती हैं। हाल ही में एक पार्टी में निया पर्पल लिपस्टिक के साथ दिखीं, जिसके लिए फैंस ने उन्हें ट्रोल भी किया था। निया फिटेनस फ्रीक भी हैं।