Video: ऐसे बनते हैं करण सिंह ग्रोवर 'कसौटी जिंदगी की 2' के 'मिस्टर बजाज'

By मेघना वर्मा | Published: June 21, 2019 06:43 PM2019-06-21T18:43:23+5:302019-06-21T18:43:23+5:30

रिसेंटली करण ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वो करण से मिस्टर बजाज का मेकओवर करते दिख रहे हैं।

Video: Karan Singh Grover make over to mister bajaj | Video: ऐसे बनते हैं करण सिंह ग्रोवर 'कसौटी जिंदगी की 2' के 'मिस्टर बजाज'

Video: ऐसे बनते हैं करण सिंह ग्रोवर 'कसौटी जिंदगी की 2' के 'मिस्टर बजाज'

टीवी के पसंदीदा शो कसौटी जिंदगी की 2 से टीवी पर वापसी करने वाले एक्टर करण सिंह ग्रोवर को लोग मिस्टर बजाज के तौर पर अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। उनके इस रोल को लेकर कई लोग उन्हें रॉनित रॉय से भी कम्पेयर कर रहे हैं। इस लुक के लिए करण सिंह को काफी बदला गया है। मेकअपन से लेकर हेयर तक में फर्क देखने को मिल रहा है। 

वहीं रिसेंटली करण ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वो करण से मिस्टर बजाज का मेकओवर करते दिख रहे हैं। उनका ये लुक उनके फवरेट हेयर ड्रेसर आलिम ने तैयार किया है। मेकअपन रुम से शेयर किया गया उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में मिस्टर बजाज बनने की उनकी तैयारी साफ देखी जा सकती है। 

टीवी की दुनिया के चहेते सितारे को टीवी पर वापिस देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं। करण के चार्मिंग लुक और उनके साल्ट एंड पेपर बालों को देखकर लोग उनके मिस्टर बजाज के लुक को खासा पसंद कर रहे हैं। शेयर किए हुए इस वीडियो में उनके बालों पर कलर लगाया जा रहा है।

करण ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मिस्टर बजाज, एकता कपूर का मैजिकल किरदार और आलिम हकीम का जादू। मैं खुद को ब्लैस्ड समझता हूं। थैंक्यू...' कुछ दिनों पहले ही करण का ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। तब भी बहुत से लोगों ने उनके इस लुक की तारीफ की थी तो बहुत से लोगों को वो रॉनित रॉय के कम्पेयर में अच्छे नहीं लगे थे। 

खबर तो ये भी है मिस्टर बजाज का किरदार निभाने के लिए करण सिंह ग्रोवर मोटी रकम भी ले रहे हैं। इंडिया टुडे की खबर की मानें तो करण सिंह हर महीने 70 से 75 लाख रूपये की फीस लेते हैं। वहीं इस शो का वर्किंग टाइम भी उन्होंने अपने हिसाब से ही फिक्स किया है। 

Web Title: Video: Karan Singh Grover make over to mister bajaj

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे