'अंगूरी भाभी' फेम शिल्पा शिंदे की राजनीति में हो सकती है एंट्री, इस पार्टी का थामेंगी दामन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 5, 2019 02:53 PM2019-02-05T14:53:45+5:302019-02-05T14:53:45+5:30

अंगूरी भाभी का करिदार फैंस के बीच शिल्पा शिंदे का जमकर पसंद किया जाता है।

shilpa shinde politics congress tv serial bhabhi ji ghar par hai | 'अंगूरी भाभी' फेम शिल्पा शिंदे की राजनीति में हो सकती है एंट्री, इस पार्टी का थामेंगी दामन

'अंगूरी भाभी' फेम शिल्पा शिंदे की राजनीति में हो सकती है एंट्री, इस पार्टी का थामेंगी दामन

टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' फेम शिल्पा शिंदे अब राजनीति में कदम रखने जा रही हैं।  बिग बॉस 11 की विजेता रहीं शिल्पा शिंदे जल्द कांग्रेस पार्टी का दामन थामने वाली हैं।

टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार  शिल्पा ने इस तरह की किसी भी खबर की पुष्टि करने से इनकार किया है, लेकिन कांग्रेस के लोग पुष्टि कर रहे हैं। शिल्पा कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। शिल्पा छोटे पर्दे का फेमस चेहरा हैं। उन्होंने 1999 में टीवी में अपने कदम रखे थे। 

अंगूरी भाभी का करिदार फैंस के बीच उनका जमकर पसंद किया जाता है।उन्होंने 2016 की शुरुआत में शो छोड़ दिया था। अक्टूबर 2017 में शिंदे ने रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 11 में भाग लिया, जिसे उन्होंने 14 जनवरी 2018 को जीता था। जिसके बाद वह ऋषि कपूर के साथ एक गाने में डांस करती भी नजर आई थीं। 

शिल्पा शिंदे का जन्म 28 अगस्त 1977 को महाराष्ट्र के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है केवल कयास हैं कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। इससे पहले अभिनेत्री करीना कपूर के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें आई थीं, लेकिन एक्ट्रेस ने इससे साफ मना कर दिया था।

Web Title: shilpa shinde politics congress tv serial bhabhi ji ghar par hai

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे