शहनाज गिल ने गांव में बच्चों संग जमकर की मस्ती, यूट्यूब में शेयर किया वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Published: April 20, 2022 05:16 PM2022-04-20T17:16:46+5:302022-04-20T17:17:45+5:30

वीडियो के शुरुआत में पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल को खेत में रेड शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में देखा जा सकता है। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बन बनाया हुआ था और नो मेकअप लुक रखा था। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

Shehnaaz Gill gives a tour of her village in new video | शहनाज गिल ने गांव में बच्चों संग जमकर की मस्ती, यूट्यूब में शेयर किया वीडियो

शहनाज गिल ने गांव में बच्चों संग जमकर की मस्ती, यूट्यूब में शेयर किया वीडियो

Highlightsएक वीडियो पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इस बार वो अपने गांव को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, शहनाज गिल हाल ही में पंजाब में अपने गांव गई थीं जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ समय बिताया। इसका एक वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को गांव के बच्चों के साथ साइकिल चलाते, आइसक्रीम ट्रीट देते और डांस करती हुई नजर आईं।

वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज गिल ने टाइटल में लिखा, "ऐसा देश है मेरा #अपनापिंद" इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मैंने हाल ही में आप सभी के साथ पंजाब में अपने खूबसूरत शहर की एक झलक साझा करते हुए अपने गृहनगर का दौरा किया।" वीडियो के शुरुआत में उन्हें खेत में रेड शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में देखा जा सकता है। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बन बनाया हुआ था और नो मेकअप लुक रखा था। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

वहीं, एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल को हाल ही में दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म हौसला रख (Honsla Rakh) में देखा जा चुका है। इसके अलावा शहनाज को 'तू यहीं है' गाने में भी देखा जा चुका है। इस गाने के जरिये एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ को ट्रिब्यूट दिया था। खास बात ये है कि इसे खुद उन्होंने गाया था। शहनाज के यूट्यूब चैनल पर इस गाने को रिलीज किया जा चुका है। उन्होंने हाल ही में टैलेंट हंट शो हुनरबाज: देश की शान में अतिथि की भूमिका निभाई थी।

Web Title: Shehnaaz Gill gives a tour of her village in new video

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे