नहीं रहे रामायण के 'निषाद' चंद्रकांत पंड्या, बीमारी के कारण 72 साल की उम्र में निधन

By अनिल शर्मा | Published: October 22, 2021 08:46 AM2021-10-22T08:46:24+5:302021-10-22T09:08:07+5:30

चंद्रकांत के निधन की खबर ‘रामायण’ में सीता के रोल में नजर आईं दीपिका चिखलिया ने शेयर की। दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवंगत एक्टर चंद्रकांत की फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ramayan nishad chandrakant pandya no more died at the age of 72 due to illness | नहीं रहे रामायण के 'निषाद' चंद्रकांत पंड्या, बीमारी के कारण 72 साल की उम्र में निधन

नहीं रहे रामायण के 'निषाद' चंद्रकांत पंड्या, बीमारी के कारण 72 साल की उम्र में निधन

Highlightsचंद्रकांत बचपन से ही प्रतिभावान थे। उन्हें नाटक करना काफी पसंद थाचंद्रकांत ने रामायण सहित कई फिल्मों में काम किया था

गुजरातः रामानंद सागर कृत रामायण में श्रीराम के मित्र निषाद राज की भूमिका निभाने वाले चंद्रकांत पंड्या का  72 साल की उम्र में निधन हो गया। चंद्रकांत गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी गांव के रहने वाले थे और वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

चंद्रकांत के निधन की खबर ‘रामायण’ में सीता के रोल में नजर आईं दीपिका चिखलिया ने शेयर की। दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवंगत एक्टर चंद्रकांत की फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दीपिका ने लिखा- ‘आपकी आत्मा को शांति मिले चंद्रकांत पंड्या, रामायण के निषाद राज’।

चंद्रकांत ने रामायण सहित कई फिल्मों में काम किया था। उन्होंने प्रेम लग्न, प्यार हो गया, परिवार ना पंख और होते होते प्यार होगा जैसी फिल्मों में काम किया। चंद्रकांत ने गुजराती फिल्म कडू मकरानी से अपने करियर की शुरुआत की थी। चंद्रकांत शोले में खलनायक की भूमिका अदा करने वाले दिग्गज अभिनेता अमजद खान के बचपन के दोस्त थे। दोनों ने साथ में ही कॉलेज पूरा किया था। 

चंद्रकांत बचपन से ही प्रतिभावान थे। उन्हें नाटक करना काफी पसंद था। वे इसमें बहुत रुचि लेते थे। थिएटर के दौरान ही उन्हें अभिनेता उपेंद्र त्रिवेदी और अरविंद त्रिवेदी के साथ नाटकों में काम करने का मौका मिला। 

Web Title: ramayan nishad chandrakant pandya no more died at the age of 72 due to illness

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे