टीवी शो में रो पड़ीं दिव्यांका त्रिपाठी, शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप पर बोलीं- बर्बाद हो गए 8 साल

By स्वाति सिंह | Published: May 5, 2018 11:52 AM2018-05-05T11:52:10+5:302018-05-05T11:52:10+5:30

इस वीडियो में दिव्यांका अपने एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा से अपने रिश्ते की बात साझा करते रोती दिखी हैं।

Rajiv Khandelwal all set to come back on tv show Jazbaat, Divyanka Tripathi gets emotional while talking about break up with Sharad Malhotra | टीवी शो में रो पड़ीं दिव्यांका त्रिपाठी, शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप पर बोलीं- बर्बाद हो गए 8 साल

टीवी शो में रो पड़ीं दिव्यांका त्रिपाठी, शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप पर बोलीं- बर्बाद हो गए 8 साल

मुंबई, 5 मई: टीवी एक्टर राजीव खंडेलवाडल एक चैट शो  'जज्बात' जल्द से छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। इस शो के पहले गेस्ट एक्टर रोनित रॉय और उनके भाई रोहित रॉय थे। वहीं इस शो के लिए लिए टीवी की फेवरेट बहु दिव्यांका त्रिपाठी भी आई थी। शो 'जज्बात' 5 मई से शुरू होने वाला है। इस शो का प्रोमो वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में दिव्यांका अपने एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा से अपने रिश्ते की बात साझा करते रोती दिखी हैं।उस वीडियो में दिव्यांका ने बताया है कि उनका ब्रेकअप काफी भयावह था जिसके बारे में वह बात करते हुए आज भी रो देती हैं। शो के होस्ट राजीव ने जब उनसे पूछा कि हार्टब्रेक ने दिव्यांका से क्या लिया? तो दिव्यंका ने बताया कि वह 8 साल।उन्होंने कहा कि उस दौरान ऐसा लगा कि जैसे जिंदगी मानों खत्म हो रही है। दिव्यंका ने कहा 'मैं अंधविश्वास के लेवल पर चली गई थी। मैं शायद बिना प्यार के नहीं रह सकती। 

तभी शो में दिव्यांका के पति विवेक दहिया की एंट्री हुई। इस प्रोमो में राजीव ने दिव्यांका की प्रेगनेंसी को लेकर भी सवाल पूछा। जिसपर दिव्यांका ने सिर्फ मुस्कुरा दिया। गौरतलब है कि दिव्यांका के ब्रेकअप पर खबरें थीं कि वो शरद से शादी करना चाहती थीं लेकिन शरद शादी के लिए तैयार नहीं थे।

Web Title: Rajiv Khandelwal all set to come back on tv show Jazbaat, Divyanka Tripathi gets emotional while talking about break up with Sharad Malhotra

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे