क्या 'नच बलिए 9' के लिए राम कपूर ने घटाया है अपना वजन? शो में पार्टिसीपेट करने पर वाइफ गौतमी ने दिया ये जवाब

By मेघना वर्मा | Published: July 20, 2019 07:36 PM2019-07-20T19:36:31+5:302019-07-20T19:36:31+5:30

खबर है कि राम कपूर अपनी वाइफ गौतमी कपूर के साथ डांस रिएलिटी शो नच बलिए में हिस्सा ले सकते हैं। इसीलिए उन्होंने अपना वजन कम भी किया है। 

nach baliye 9 is ram kapoor and gautami kapoor particiapte in show | क्या 'नच बलिए 9' के लिए राम कपूर ने घटाया है अपना वजन? शो में पार्टिसीपेट करने पर वाइफ गौतमी ने दिया ये जवाब

क्या 'नच बलिए 9' के लिए राम कपूर ने घटाया है अपना वजन? शो में पार्टिसीपेट करने पर वाइफ गौतमी ने दिया ये जवाब

छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग से धमाल मचाने वाले राम कपूर ने कुछ दिनों पहले अपने वजन घटा कर लोगों को हैरान कर दिया था। राम कपूर की वेट लूज की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। वहीं अब खबर है कि राम कपूर अपनी वाइफ गौतमी कपूर के साथ डांस रिएलिटी शो नच बलिए में हिस्सा ले सकते हैं। इसीलिए उन्होंने अपना वजन कम भी किया है। 

गौतमी कपूर से जब इस बारे में बात की गई तो टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटव्यू देते हुए उन्होंने कहा, 'इससे पहले कई सीजन में मेकर्स हमारे पास आ चुके हैं। इससे पहले 4 बार वो इस शो को किन्हीं-किन्हीं कारणों से मना कर चुकी हैं। मगर इस बार एक या दो एपिसोड के लिए पति राम कपूर के साथ शो नजर आ सकती हैं।'

हलांकि गौतमी ने कहा कि पूरे शो में हिस्सा लेने पर अभी भी वो विचार कर रही हैं। वहीं जब राम कपूर की फिटनेस को लेकर सवाल किया गया तो गौतमी ने बताया कि ये एक पर्सनल चीज है इसके लिए कोई किसी को फोर्स नहीं कर सकता। राम खाने के शौकीन हैं ऐसे में वेट लॉस करना उनके लिए मुश्किल था। 

चलो ये तो तय रहा कि नच बलिए के आने वाले सीजन 9 में राम कपूर और गौतमी कपूर का रोमांस और डांस स्किल दोनों एक मंच पर देखने को मिल जाएगा। वहीं नच बलिए के इस सीजन में उर्वशी ढोलकिया भी एंट्री लेंगी। 

इस बार का नच बलिए इस बार भी खास होने वाला है कि शो को सलमान खान प्रोड्यूसर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बतौर गेस्ट जज के तौर पर एंट्री ले सकते हैं। 

Web Title: nach baliye 9 is ram kapoor and gautami kapoor particiapte in show

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे