मशहूर शेफ विकास खन्ना की बहन का हुआ निधन, कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

By मनाली रस्तोगी | Published: March 1, 2022 05:27 PM2022-03-01T17:27:45+5:302022-03-01T17:50:22+5:30

मशहूर शेफ विकास खन्ना की बहन राधिका खन्ना का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। वहीं, विकास के पोस्ट पर तमाम सितारों ने कमेंट कर राधिका को श्रद्धांजलि दी है।

Many Celebrities send condolences to chef Vikas Khanna on sisters death | मशहूर शेफ विकास खन्ना की बहन का हुआ निधन, कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

मशहूर शेफ विकास खन्ना की बहन का हुआ निधन, कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

Highlightsमशहूर शेफ विकास खन्ना की बहन राधिका खन्ना का सोमवार को निधन हो गया।विकास के पोस्ट पर तमाम सितारों ने कमेंट कर राधिका को श्रद्धांजलि दी है।

मुंबई: मशहूर शेफ विकास खन्ना की बहन राधिका खन्ना का सोमवार को निधन हो गया। शेफ ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन के साथ एक तस्वीर साझा कर उन्हें याद किया है। मालूम हो, राधिका का निधन मल्टीप्ल ऑर्गन फेलियर की वजह से हुआ है। वो 47 साल की थीं। ऐसे में विकास अपनी बहन के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

बता दें कि विकास खन्ना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहन के साथ हंसती हुए फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरी सोलमेट आज मुझे छोड़कर चली गई। वह ल्यूपस, एएचयूएस, गुर्दे की विफलता के साथ वर्षों तक एक चैंपियन की तरह लड़ी लेकिन आज मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से मेरी बेस्ट फ्रेंड का निधन हो गया। लव यू राधा हमेशा और हमेशा के लिए। RIP"

वहीं, विकास के पोस्ट पर तमाम सितारों ने कमेंट कर राधिका को श्रद्धांजलि दी है। विकास के पोस्ट कर शेफ विनीत भाटिया ने कमेंट करते हुए लिखा, "ओह माय गुड लॉर्ड। यह भयानक खबर है। विकास ये जानकर बहुत दुख हुआ।" इसके अलावा विकास खन्ना के पोस्ट पर अभिनेत्री नीना गुप्ता ने लिखा, "OMG विश्वास नहीं कर सकती।" वहीं, शबाना आजमी ने लिखा, 'एम सो सो सॉरी मेरी हार्दिक संवेदना विकास।"

Web Title: Many Celebrities send condolences to chef Vikas Khanna on sisters death

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे