6 साल की उम्र में दो रिश्तेदारों ने 5 साल तक यौन शोषण किया, बोले मुनव्वर फारुकी, ट्रांसवुमन सायशा शिंदे और कंगना ने भी बचपन में यौन शोषण की बात कही

By अनिल शर्मा | Published: April 26, 2022 10:49 AM2022-04-26T10:49:39+5:302022-04-26T11:09:43+5:30

प्रतिभागी मुनव्वर फारुकी ने 'लॉक अप' में कहा कि 6 साल की उम्र में 2 रिश्तेदारों ने उनका यौन शोषण किया था। फारुकी ने बताया कि यह 4-5 साल तक चला।

lock upp kangana ranaut Munawwar Farooqui sexually abused At age 6 transwoman Saisha Shinde spoke about sexual abuse | 6 साल की उम्र में दो रिश्तेदारों ने 5 साल तक यौन शोषण किया, बोले मुनव्वर फारुकी, ट्रांसवुमन सायशा शिंदे और कंगना ने भी बचपन में यौन शोषण की बात कही

6 साल की उम्र में दो रिश्तेदारों ने 5 साल तक यौन शोषण किया, बोले मुनव्वर फारुकी, ट्रांसवुमन सायशा शिंदे और कंगना ने भी बचपन में यौन शोषण की बात कही

Highlightsमुनव्वर फारुकी ने कहा कि पिता के ये बात मालूम चली तो उन्होंने मुझे डांट लगाई थीकंगना रनौत ने फारुकी के इस खुलासे को लेकर उनकी प्रशंसा कीडिजाइनर व ट्रांसवुमन सायशा शिंदे ने भी खुलासा किया कि उनके साथ भी बचपन में यौन शोषण हुआ था

मुंबईः कंगना रनौत की मेजबानी वाले रिएलिटी शो लॉक अप में कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने बचपन में उनके साथ हुए यौन शोषण के बारे में बातें कीं। प्रतिभागी मुनव्वर फारुकी ने 'लॉक अप' में कहा कि 6 साल की उम्र में 2 रिश्तेदारों ने उनका यौन शोषण किया था। फारुकी ने बताया कि यह सिलसिला 4-5 साल तक चला, जब तक कि वह 11 साल के नहीं हो गए। बकौल मुनव्वर, "मैंने इस बारे में किसी को नहीं बताया। एक बार लगा पापा को पता चल गया। उन्होंने बहुत डांटा। शायद उन्हें भी मेरी तरह लगा होगा कि बात बाहर नहीं जानी चाहिए।"

फारुकी के इस बारे में बात करने को लेकर कंगना ने उनकी प्रशंसा की। अभिनेत्री ने कहा कि "हर साल इतने सारे बच्चे इससे गुजरते हैं लेकिन हम सार्वजनिक प्लेटफार्मों पर इसके बारे में बात करने से बचते हैं। हम सभी इससे गुजरते हैं, हम सभी को किसी न किसी बिंदु पर अनुचित तरीके से छुआ गया है।

इसके बाद कंगना रनौत ने भी खुद के इसके शिकार होने का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि  6 साल की उम्र में एक लड़का उनके कपड़े उतरवाकर उन्हें गलत तरीके से छूता था। कंगना ने आगे बताया कि "उस समय मैं इसे समझ नहीं पाई थी। आपका परिवार कितना भी आपका ध्यान क्यों न रखे...सभी बच्चे इससे गुज़रते हैं।" बकौल कंगना, वह लड़का उनसे करीब 3-4 साल बड़ा था।

इसी क्रम में डिजाइनर व ट्रांसवुमन सायशा शिंदे ने बचपन में अपने यौन शोषण को लेकर खुलासा किया और कहा कि "जिन लोगों को मैंने इसके बारे में बताया, उन्होंने मुझसे कहा 'इसीलिए तुम सेक्स में इतने शामिल हो। इसीलिए तुम गे (समलैंगिक) हो'।" सायशा ने आगे कहा, "उसके बाद मैंने इसके बारे में बात करने की हिम्मत नहीं जुटाई।"

Web Title: lock upp kangana ranaut Munawwar Farooqui sexually abused At age 6 transwoman Saisha Shinde spoke about sexual abuse

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे