अभिनेता ने कपिल शर्मा को पियक्कड़, घटिया और वाहियात इंसान बोलते हुए दी जन्मदिन की बधाई, लोगों ने लगाई क्लास

By अनिल शर्मा | Published: April 2, 2022 01:48 PM2022-04-02T13:48:51+5:302022-04-02T13:52:12+5:30

कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा का आज जन्मदिन है। वे आज 41 साल के हो गए। उनके जन्मनदि पर केआरके ने शुभकामनाएं देते हुए कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया...

krk wish Kapil Sharma on his birthday by calling him a drunkard lousy and a stupid person | अभिनेता ने कपिल शर्मा को पियक्कड़, घटिया और वाहियात इंसान बोलते हुए दी जन्मदिन की बधाई, लोगों ने लगाई क्लास

अभिनेता ने कपिल शर्मा को पियक्कड़, घटिया और वाहियात इंसान बोलते हुए दी जन्मदिन की बधाई, लोगों ने लगाई क्लास

Highlightsकपिल शर्मा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैंअभिनेता केआरके ने कॉमेडियन को जन्मदिन की बधाई देते हुए शराबी, अश्लील, वाहियात बोला है

मुंबईः मशहूर कॉमेडियन व अभिनेता कपिल शर्मा आज 41 साल के हो गए। इस खास मौके पर आम से लेकर खास तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं अभिनेता कमाल आर खान यानी केआरके ने भी कपिल शर्मा को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए ट्वीट किया है। हालांकि केआरके के ट्वीट से लोग काफी दुविधा में पड़ गए। लोगों को समझ नहीं आ रहा कि केआरके ने कपिल शर्मा को बधाई दी है या उनकी बेइज्जती की है।

दरअसल केआरके ने कपिल को कई लानतों के साथ बधाई दी है। केआरके ने अपने ट्वीट में बधाई के नाम पर सिर्फ एक बधाई शब्द का ही इस्तेमाल किया है बाकी कपिल को उन्होंने अश्लील, वाहियात, शराबी और न जाने क्या क्या कह दिया है। इस ट्वीट के बाद यूजर्स केआरके के पीछे ही पड़ गए हैं। कइयों ने कहा कि ये बातों कपिल को टैग करके क्यों नहीं कही।

केआरके ने लिखा- सबसे अश्लील, बेशर्म, पियक्कड़, घटिया और वाहियात इंसान KapilSharma आपको जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई! कॉमेडी करते रहो। एक और ट्वीट में कपिल का जिक्र करते हुए केआरके ने लिखा- आज कपिल शर्मा के जन्मदिन पर जॉन अब्राहम ने कहा:- कपिल शर्मा के शो पर फिल्म का प्रमोशन करने से, कोई फिल्म नहीं देखता। जॉन भाई अपने जीवन में पहली बार आप सच कह रहे हैं।

केआरके के इस ट्वीट पर कपिल के फैंस उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। लोग अपनी टिप्पणियों में कपिल शर्मा को टैग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- तुमने कपिल को टैग क्यों नहीं किया। एक अन्य ने लिखा, गीदड़ कभी शेर का काम नहीं करता।

इसके साथ एक यूजर ने कहा, यह केतली को काला कहने वाले बर्तन की तरह है, आपका यह ट्वीट आपकी परवरिश को दर्शाता है।  एक ने गुलाटी की तस्वीर के साथ लिखा- ऐसे जन्मदिन की शुभकामनाएं कौन देता है भाई। 

एक अन्य ने लिखा, हर Sucessful इंसान से तेरी दुश्मनी है। काफी जलन है तुझ में। और वो जलन जहर बनकर बाहर निकलती रहती है। 

Web Title: krk wish Kapil Sharma on his birthday by calling him a drunkard lousy and a stupid person

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे