कृष्णा अभिषेक ने 'द कपिल शर्मा शो' को कहा अलविदा, जानिए क्यों छोड़ा शो का साथ

By मनाली रस्तोगी | Published: August 23, 2022 03:28 PM2022-08-23T15:28:57+5:302022-08-23T15:35:09+5:30

द कपिल शर्मा शो में कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आएंगे। उन्होंने शो में सपना का किरदार निभाया था।

Know Why Krushna Abhishek Left The Kapil Sharma Show | कृष्णा अभिषेक ने 'द कपिल शर्मा शो' को कहा अलविदा, जानिए क्यों छोड़ा शो का साथ

कृष्णा अभिषेक ने 'द कपिल शर्मा शो' को कहा अलविदा, जानिए क्यों छोड़ा शो का साथ

Highlightsद कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं होंगे कृष्णा अभिषेक।उन्हें शो में सपना के किरदार में काफी पसंद किया गया था।रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह वेतन की समस्या के कारण शो छोड़ रहे हैं।

मुंबई: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। यही कारण है कि शो के खत्म होने से फैंस काफी हैरान थे, लेकिन अब जल्द ही कपिल अपने शो के साथ वापसी कर रहे हैं। फैंस इस खबर से काफी उत्साहित हैं। 'द कपिल शर्मा शो' के पिछले सीजन में कपिल शर्मा और उनकी पूरी टीम ने फैंस को कनाडा और अमेरिका में अपने कॉमिक एक्ट से काफी एंटरटेन किया था। 

द कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं होंगे कृष्णा

इस साल शो में कुछ बदलाव होने हैं। पहले यह कंफर्म किया गया था कि कृष्णा अभिषेक इस साल द कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं होंगे। उन्हें शो में सपना के किरदार में काफी पसंद किया गया था। कॉमेडियन ने पुष्टि की कि वह अब शो का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने अधिक नहीं दी लेकिन कहा कि कुछ अग्रीमेंट से जुड़ा मामला था। 

ये है कारण

हालांकि, कई लोग इस तथ्य को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि अग्रीमेंट से जुड़े मुद्दे थे और रिपोर्टों का कहना है कि अन्य कारण भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृष्णा पैसों की तंगी के चलते जा रहे हैं। एक सूत्र ने ETimes को बताया, "निर्माताओं और कृष्णा ने चीजों को ठीक करने की पूरी कोशिश की। प्रमुख चिंताओं में से एक पैसे का मामला था। आखिरकार, पैसों पर मतभेद को लेकर उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। हम उम्मीद कर रहे हैं कि समय के साथ मतभेद सुलझ जाएं और कृष्णा शो में वापस आ जाएं। हम अभी संभावना से इंकार नहीं कर रहे हैं।"

इसके अलावा सूत्र ने स्पष्ट किया कि कृष्णा अभिषेक के जाने की वजह कपिल शर्मा नहीं हैं। उनके बीच कोई समस्या नहीं है। इस सीजन अली असगर भी नजर नहीं आएंगे। वह अब झलक दिखला जा 10 का हिस्सा हैं और अपने डांस की कला का प्रदर्शन करेंगे।

Web Title: Know Why Krushna Abhishek Left The Kapil Sharma Show

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे