करिश्मा तन्ना जल्द वरुण बंगेरा संग करेंगी शादी, एक्ट्रेस ने कंफर्म की वेडिंग डेट

By मनाली रस्तोगी | Published: January 14, 2022 06:17 PM2022-01-14T18:17:35+5:302022-01-14T18:21:35+5:30

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्द ही अपने मंगेतर वरुण बंगेरा के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस ने खुद अपनी वेडिंग डेट कन्फर्म की है।

karishma tanna confirm her marriage date with varun bangera | करिश्मा तन्ना जल्द वरुण बंगेरा संग करेंगी शादी, एक्ट्रेस ने कंफर्म की वेडिंग डेट

करिश्मा तन्ना जल्द वरुण बंगेरा संग करेंगी शादी, एक्ट्रेस ने कंफर्म की वेडिंग डेट

Highlightsकरिश्मा तन्ना ने कन्फर्म की वेडिंग डेट। एक कॉफी शॉप के बाहर स्पॉट की गईं करिश्मा तन्ना।

मशहूर टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने आखिरकार इस बात से पर्दा उठा दिया है कि वो वरुण बंगेरा (Varun Bangera) के साथ शादी जल्द ही करने वाली हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर करिश्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे एक्ट्रेस ने बताया कि वो 5 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बता दें कि करिश्मा काफी समय से वरुण के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई थीं। ऐसे में उनके फैंस भी जानना चाहते थे कि दोनों शादी कब करेंगे।

वहीं, अब सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए करिश्मा ने खुद ही इस बात की पुष्टि कर दी है। मालूम हो, पिछले कुछ समय से करिश्मा रियल स्टेट बिजनेसमैन वरुण बंगेरा को डेट कर रही हैं, जिनके साथ नवंबर 2021 में उनकी सगाई की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद से ही लगातार अटकलें लगायी जा रही थीं कि एक्ट्रेस साल 2022 में शादी कर सकती हैं। वहीं, करिश्मा का जो वीडियो सामने आया है उसे योगेन शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में करिश्मा सिंपल और सोबर लुक में नजर आ रही हैं। 

एक्ट्रेस एक कॉफी शॉप के बाहर खड़ी हैं। वहीं, उन्होंने व्हाइट कलर का कुर्ता और डेनिम जींस कैरी किया है। फैंस को करिश्मा तन्ना का ये लुक बेहद पसंद आ रहा है। वैसे फैंस उन्हें जल्द ही दुल्हन के रूप में देखना चाहते हैं। ऐसे में सब ही उनकी शादी के लिए एक्साइटेड हैं। बताते चलें कि इस साल के शुरुआत में ही करिश्मा तन्ना ने अपने मंगेतर वरुण के साथ तस्वीरों की एक सीरीज फैंस के साथ शेयर की थी। फोटोज पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'धन्यवाद 2021, #2022 के लिए उत्साहित, आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं।'

Web Title: karishma tanna confirm her marriage date with varun bangera

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे