जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं 'बिग बॉस 12' की ये कंटेस्टेंट, कर ली है सगाई!

By मेघना वर्मा | Published: August 15, 2019 01:29 PM2019-08-15T13:29:51+5:302019-08-15T13:29:51+5:30

नेटा पेडनेस 'प्यार कोई खेल नहीं', 'दिल तो बच्चा है जी', 'दाग द फायर', 'दीवाने', 'तुम से अच्छा कौन है', 'देवदास' जैसी फिल्मों में दिखी हैं। वहीं मराठी फिल्म जैसे 'बोल बेबी बोल', 'बालकाडू' जैसी फिल्म भी कर चुकी हैं।

is 'Bigg Boss 12' contestant Nehha Pendse got engaged | जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं 'बिग बॉस 12' की ये कंटेस्टेंट, कर ली है सगाई!

जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं 'बिग बॉस 12' की ये कंटेस्टेंट, कर ली है सगाई!

Highlightsनेहा पेडनेस 'बिग बॉस' के 12वें सीजन में एंट्री कर चुकी हैं। नेहा हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को ऑडियंस के बीच लाने से बचती हैं।

'मे आई कम इन मैडम' फेम नेहा पेडनेस ने बिग बॉस 12 में सभी का दिल जीत लिया था। अब खबर है कि नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। फोटो देखकर तो यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि नेहा ने सगाई कर ली है।

एक समय पर अपने वेट लूज करने के लिए चर्चा में रही एक्ट्रेस नेहा ने बिजनेस मैन शाहदुल ब्यास से सगाई की है। डीएनए की रिपोर्ट की मानें तो कुछ दिनों पहले दोनों ने सगाई की है। मगर बुधवार को नेहा ने सोशल मीडिया पर इस बात की अनाउंसमेंट की है। कयास लगाया जा रहा है कि नेहा जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

नेहा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जैसे प्यार कोई खेल नहीं, दिल तो बच्चा है जी, दाग द फायर, दीवाने, तुम से अच्छा कौन है, देवदास। वहीं मराठी फिल्म जैसे बोल बेबी बोल, बालकाडू जैसी फिल्म भी कर चुकी हैं। 

नेहा ने टीवी शोज जैसे हसरास्ते, पार्टनर्स ट्रबल हो गई डबल, फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा, इंटरटेनमेंट की रात, 'खतरा खतर खतरा' में भी नजर आ चुकी हैं। नेहा अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा ही मीडिया से दूर रखने की कोशिश करती हैं। मगर अब फैंस उनको उनकी सगाई के लिए बधाई दे रहे हैं। 

Web Title: is 'Bigg Boss 12' contestant Nehha Pendse got engaged

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे