एकता कपूर से रूठ गई हैं मोना सिंह, दोस्ती में आ गई है दरार? जानिए पूरा मामला

By मेघना वर्मा | Published: August 18, 2019 09:46 AM2019-08-18T09:46:49+5:302019-08-18T09:46:49+5:30

एकता कपूर के कई टीवी शोज में मोना सिंह दिखाई दे चुकी हैं। इनमें सबसे फेमस हुआ जस्सी जैसा कोई नहीं सीरियल। इसके अलावा क्या हुआ तेरा वादा, इतना करो न मुझे प्यार, कवच और कहने को हमसफर हैं में भी मोना सिंह दिखाई दी थीं।

ekta kapoor mona singh unfollow each other on instagram | एकता कपूर से रूठ गई हैं मोना सिंह, दोस्ती में आ गई है दरार? जानिए पूरा मामला

एकता कपूर से रूठ गई हैं मोना सिंह, दोस्ती में आ गई है दरार? जानिए पूरा मामला

Highlightsएकता कपूर और मोना सिंह एक-दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त हैं।अक्सर दोनों को एक-दूसरे के घर पर, फैमिली फंक्शन्स में देखा जाता है।

टीवी की क्वीन एकता कपूर और ब्रिलियंट एक्ट्रेस मोना सिंह की दोस्ती के चर्चे पूरे टीवी इंडस्ट्री में हैं। कुछ दिनों पहले मोना सिंहएकता कपूर के बेटे से मिलने उनके घर गई थीं। दोनों ने एक साथ मिलकर कई सारे टीवी शोज भी किए हैं। मगर अब खबर आ रही है कि दोनों की इस पक्की दोस्ती के बीच दरारा आ गई है। 

स्पॉट बॉय की खबर की मानें तो एकता कपूर और मोना सिंह के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सूत्रो के हवाले से साइट ने इस बात को बताया है कि एकता और मोना के रिश्ते में कुछ खटास सी आ गई है। शुक्रवार को एकता कपूर ने अपनी दो नई वेब सीरीज, मिशन ओवर मार्स और कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला के लॉन्च पर पहुंची थीं। 

मिशन ओवर मार्स वेब सीरीज में सांक्षी तंवर के साथ मोना सिंह लीड किरदार में हैं। मगर इस इवेंट के मौके पर मोना सिंह मौजूद नहीं रहीं। उनका इस इवेंट में ना होना एकता और मोना सिंह के रिश्ते के बीच कई सवाल उठा रहा है। वहीं मीडिया से बात पर बताया गया कि मोना सिंह की तबियत ठीक नहीं होने के कारण वो इवेंट में नहीं आ सकीं। 

वहीं स्पॉटबॉय के सूत्रों की मानें तो मोना ने जानबूझ कर इस इवेंट में शिरकत लेने नहीं पहुंचीं। बताया जा रहा है कि एकता कपूर और मोना सिंह के बीच किसी चीज पर जमकर बहस हुई है। जिसके बाद दोनों के बीच बात बंद हैं। दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। 

बता दें एकता कपूर के कई टीवी शोज में मोना सिंह दिखाई दे चुकी हैं। इनमें सबसे फेमस हुआ जस्सी जैसा कोई नहीं सीरियल। इसके अलावा क्या हुआ तेरा वादा, इतना करो न मुझे प्यार, कवच और कहने को हमसफर हैं में भी मोना सिंह दिखाई दी थीं।  

Web Title: ekta kapoor mona singh unfollow each other on instagram

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे