जल्द टीवी पर धमाल मचाएंगे ये 11 नए शो, देखें पूरी लिस्ट
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 27, 2018 12:38 PM2018-05-27T12:38:37+5:302018-05-27T15:49:45+5:30
इन दिनों छोटे पर्दे पर एक के बाद एक नया शो दर्शकों के लिए आ रहा है। हाल ही नें स्टार प्लस पर दो नए शो 'मरियम खान-लाइव रिपोर्टिंग’ और ‘कृष्णा चली लंदन’ की शुरुआत हुई है।
मुंबई,27 मई: इन दिनों छोटे पर्दे पर एक के बाद एक नया शो दर्शकों के लिए आ रहा है। हाल ही नें स्टार प्लस पर दो नए शो 'मरियम खान-लाइव रिपोर्टिंग’ और ‘कृष्णा चली लंदन’ की शुरुआत हुई है। ऐसे में टीआरपी का रूप भी बदलता दिख रहा है। वहीं, आने वाले महीने में कई सीरियल और रिएलिटी शो की शुरुआत होने वाली है, जिनमें से कई तो आपके वीक डेज को खुशनुमा बनाएंगे तो वहीं कई शोज वीकेंड्स में चार चांद लगने वाले है। आइए नजर डालते है ऐसे ही 10 शोज पर जो जल्द फैंस को मनोरंजित करने आने वाले हैं।
दस का दम
सलमान खान 9 साल बाद एक बार फिर से अपने पुराने शो के साथ फैंस को दीवाना करने आ रहे हैं। सलमान के आने वाले शो दस का दम का टीजर और प्रमोशनल सॉन्ग जारी किए जा चुके हैं। ये शो 4 जून से सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर किया जाएगा। इस शो को सोमवार और मंगलवार को रात 8:30 बजे पेश किया जाएगा।
नागिन 3
नागिन शो की अलगी कड़ी नागिन 3 भी इसी जून धमाल मचाने वाली है। 2 जून 2018 को इस सीरियल को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इस सीरियल का प्रसारण कलर्स चैनल पर किया जाएगा।
दिल ही तो है
एकता कपूर के प्रोडक्शन तले दिल ही तो है को बनाया जाएगा। खबरों की माने तो यह सीरियल करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम से प्रेरित है। इस सीरियल में करण कुंद्रा और पूजा बनर्जी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये शो भी जून के अंत या जुलाई तक पेश किया जाएगा।
सिलसिला
एक बार फिर से छोटे पर्दे पर टीवी की जानी मानी अभिनेत्री दृष्टि धामी कमबैक कर रही है। वह सिलसिला शो में एक अहम किरदार निभाने वाली हैं। इस सीरियल में दृष्टि, शक्ति अरोड़ा और अदिती शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस सीरियल को 4 जून से कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा।
इंडियन आइडल 10
सिंगिंग का नायाब शो इंडियन आइडल भी फिर से धमाल मचाने वाला है। खबर के अनुसार इस बार इस शो में नेहा कक्कड, अनु मलिक और विशाल डडलानी जज के तौर पर नजर आएंगे। इंडियन आइडल 10 में मनीष पॉल होस्ट के तौर पर नजर आएंगे।
बिग बॉस 12
बिग बॉस 12 के ऑडिशन शुरू हो गए हैं और बहुत जल्द शो के निर्माता कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट का भी खुलासा कर देंगे। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो इस साल सितम्बर से ही सलमान खान के इस विवादित शो की शुरुआत हो जाएगी।
खतरों के खिलाड़ी 9
खतरों से खेलने को एक बार फिर से सितारे तैयार हो गए हैं। इस बार भी इस शो में रोहित शेट्टी होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। आगामी जुलाई महीने से इस शो की शूटिंग शुरु हो जाएगी। खबरें है कि इस बार इस शो की शूटिंग अर्जेंटीना में होगी।
डांस दीवाने
डांसिंग का भी एक और रिएलिटी शो पर्दे पर आ रहा है, जिसका प्रसारण 2 जून से कलर्स पर किया जाएगा। इस शो में माधुरी दीक्षित, तुषार कालिया और शशांक खैतान जज के तौर पर दिखेंगे। इस शो को अर्जुन बिजलानी होस्ट करेंगे।
कौन बनेगा करोड़पति 10
जल्द एक बार फिर से सालों से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाला यह शो लौटकर आने वाला है। अमिताभ बच्चन बहुत जल्द इस शो का दसवां सीजन लेकर लौट रहे है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने इसके लिए रिकॉर्डिंग भी की है।
रुप
यह सीरियल 28 मई से शुरु होगा। इसका प्रसारण कलर्स चैनल पर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे किया जाएगा। इस छोटे पर में एक बाप बेटे की कहानी को पेश किया गया है।
कयामत की रात
एकता कपूर का और शो पर्दे पर आने वाला है। इस शो में विवेक दहिया और करिश्मा तन्ना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। खबर के अनुसार इस शो में दीपिका कक्कड़ भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।