दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स बॉयफ्रेंड रचाने जा रहे हैं शादी, संगीत सेरेमनी की ये तस्वीरें हो रही हैं वायरल

By मेघना वर्मा | Published: April 20, 2019 03:40 PM2019-04-20T15:40:44+5:302019-04-20T15:40:44+5:30

शरद मल्होत्रा और दिव्यांका त्रिपाठी एक साथ सात सालों तक रिलेशनशिप में थे। दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा के ब्रेकअप के बाद कई बार एक-दूसरे के बारे में खुलकर बातचीत भी की है।

divyanka tripathis ex boyfriend sharad malhotra is getting married | दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स बॉयफ्रेंड रचाने जा रहे हैं शादी, संगीत सेरेमनी की ये तस्वीरें हो रही हैं वायरल

दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स बॉयफ्रेंड रचाने जा रहे हैं शादी, संगीत सेरेमनी की ये तस्वीरें हो रही हैं वायरल

टीवी की सबसे पॉपुलर एक्टर शरद मल्होत्रा रीयल लाइफ में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शरद को उनके सबसे फेमस शो बनूं मैं तेरी दुल्हन के लिए जाना जाता है। खबर थी कि इसी सीरियल में उनके को स्टार दिव्यांका त्रिपठी से उनका अफेयर भी हुआ था। मगर फिर उन दोनों के बीच कुछ सही नहीं रहा तो दोनों ब्रेकअप कर लिया। फिलहाल शरद जिससे शादी करने जा रहे हैं वो हैं रिप्सी भाटिया। 

दिव्यांका ने भी कुछ सालों पहले विवेक दाहिया से शादी कर ली थी। वहीं शरद 20 अप्रैल को शादी करने जा रहे हैं। खबर है कि शादी के बाद दोनों इंडस्ट्री के लिए एक खास रिसेप्शन भी देंगे। दिल्ली की रहने वाली रिप्सी भाटिया पेशे से डिजाइनर हैं। उनकी शादी से पहले प्रीवेडिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

मुंबई में हुए उनके प्रीवेडिंग फंक्शन में दोनों लव बर्ड्स रोमांटिक अंदाज में डांस भी करते दिखाई दे रहे हैं। रिप्सी जहां ब्लू कलर के सुनंद एथेंटिक वियर में दिख रही हैं वहीं शरद ने खूबसूरत शेरवानी पहन रखी है। दोनों अपने इंडस्ट्री के दोस्तों और घरवालों के साथ पार्टी इंज्वॉय करते दिख रहे हैं। 

दिव्यांका के साथ 7 साल का था रिलेशन

शरद मल्होत्रा और दिव्यांका त्रिपाठी एक साथ सात सालों तक रिलेशनशिप में थे। दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा के ब्रेकअप के बाद कई बार एक-दूसरे के बारे में खुलकर बातचीत भी की है। शरद मल्होत्रा एक्ट्रेस पूजा बिष्ट को डेट कर रहे थे जब 2016 में दिव्यांका त्रिपाठी ने व‍िवेक संग शादी की थी।
 

Web Title: divyanka tripathis ex boyfriend sharad malhotra is getting married

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे